फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Nahan road Kumharhtty six hours interrupted, disturbed passenger

कुम्हारहट्टी नाहन मार्ग छह घंटे बाधित

Sun, 03 Aug 2014 04:16 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/ अमर उजाला, शिमला Updated Sun, 03 Aug 2014 04:16 PM IST
विज्ञापन
Nahan road Kumharhtty six hours interrupted, disturbed passenger

कुम्हारहट्टी-नाहन हाइवे शनिवार रात 2 बजे के करीब बनेठी के पास भारी मलबा गिरने से बंद हो गया। हाइवे बंद होने से परिवहन निगम की कई बसें मार्ग में फंस गईं। इससे यात्रियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी।

विज्ञापन


निजी वाहन भी बनेठी तथा धीरथ के पास फंस गए। सड़क बंद होने से हरिद्वार-रामपुर, नाहन शिमला, नाहन-शिमला सुपरफास्ट परिवहन सेवाओं के रूट बदल कर उन्हें अन्य स्थानों से भेजा गया। जबकि हरिद्वार-नाहन सरकारी बस सेवा को वाया सराहां-चंडीगढ़ मार्ग भेजा गया।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही हाइवे को जेसीबी मशीनों की सहायता से खुलवाने का प्रयास किया गया। जबकि सुबह 8 बजे के आसपास ही हाइवे यातायात के लिए बहाल हो सका।

शनिवार रात 2 बजे बनेठी तथा धीरथ गांव के बीच भारी मलबा एवं पत्थर हाइवे पर आने के चलते मार्ग पूरी तरह से अवरुद्ध हो गया। सैकड़ों लोग जाम में लगभग 6 घंटे तक फंस रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़क पर फंसे यात्री राजा राम शर्मा, प्रदीप कुमार, पंकज कुमार, राम नारायण, रूप राम, कृष्ण दत्त, अनीता देवी, ममता देवी, सुलोचना देवी, किरण बाला आदि ने बताया कि हाइवे पर जगह-जगह मिट्टी तथा मलबा पड़ा है। बनेठी के पास पहुंचते ही मार्ग मलबे से अटा पड़ा मिला।


वह सुबह 8 बजे के करीब ही हाइवे से निकल पाए। उधर सराहां बस अड्डा प्रभारी जगदीश शर्मा ने बताया कि कुम्हारहट्टी-नाहन हाइवे बनेठी के पास मलबा गिरने के कारण रात 2 बजे से लेकर शनिवार सुबह 8 बजे तक बंद रहा। जाम में फंसी बसों को वाया चंडीगढ़ भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed