फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Nagrota MLA Raghubir Singh Bali mother kiran bali passes away

Himachal News: कांग्रेस विधायक रघुवीर बाली की माता का निधन, एम्स दिल्ली में ली अंतिम सांस

Sat, 18 Feb 2023 07:10 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 18 Feb 2023 07:10 PM IST
सार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने किरण बाली के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

विज्ञापन
Nagrota MLA Raghubir Singh Bali mother kiran bali passes away
किरण बाली (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

नगरोटा बगवां के विधायक और पर्यटन निगम के अध्यक्ष रघुवीर सिंह बाली की माता किरण बाली (67) का शनिवार को निधन हो गया। किरण को हार्ट अटैक के बाद उपचार के लिए दिल्ली एम्स ले जाया गया था, जहां शनिवार सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली। किरण बाली पूर्व मंत्री जीएस बाली की धर्मपत्नी थीं। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

विज्ञापन


रविवार दोपहर को स्वर्गीय किरण बाली का अंतिम संस्कार किया जाएगा। किरण बाली के निधन पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष अजय महाजन, कांगड़ा के विधायक पवन काजल, केवल सिंह पठानिया, धर्मशाला के विधायक सुधीर शर्मा, संजय रत्न सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं ने शोक प्रकट करते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी संवेदना जताई है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री ने किरण बाली के निधन पर जताया शोक
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने पूर्व मंत्री स्वर्गीय जीएस बाली की धर्मपत्नी और हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष आरएस बाली की माता किरण बाली के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने शनिवार को एम्स दिल्ली में अंतिम सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने परमपिता परमात्मा से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों के प्रति सांत्वना व्यक्त करते हुए उन्हें इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष और सांसद प्रतिभा सिंह ने भी दुख जताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed