{"_id":"63654fb16633415a7d793be1","slug":"nacc-team-inspection-complete-shimla-news-sml426864026","type":"story","status":"publish","title_hn":"नैक टीम के दौरा हुआ पूरा, टीम ने ली एग्जिट मीटिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नैक टीम के दौरा हुआ पूरा, टीम ने ली एग्जिट मीटिंग
विज्ञापन
नैक टीम का दौरा पूरा, एचपीयू
को अब ए प्लस ग्रेड का इंतजार
टीम के चेयरमैन बोले अभी बहुत कुछ करना बाकी
नैक के पोर्टल पर मंगलवार तक जारी हो सकता है ग्रेड
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की ग्रेडिंग के लिए आई नैक टीम ने अपना निरीक्षण कार्य पूरा कर लिया है। अब विवि प्रशासन को नैक टीम की तरफ से दिए जाने वाले ग्रेड का इंतजार है। तीन दिवसीय दौरे के अंतिम दिन शुक्रवार को टीम के चेयरमैन डॉ. अरुण के पुजारी ने सभागार में एग्जिट मीटिंग की।
उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय में अभी बहुत कुछ करना बाकी है। यह शिक्षकों को तय करना है कि वह खुद को और विश्वविद्यालय को कहां तक लेकर जाना चाहते हैं। डॉ. पुजारी ने इन शब्दों में काफी कुछ कहने का प्रयास किया। अब बाद मंगलवार को नैक के पोर्टल के माध्यम से खुलासा होगा कि विश्वविद्यालय को ए प्लस ग्रेड मिलेगा या नहीं। चेयरमैन पूरी रिपोर्ट के आधार पर नैक के पोर्टल पर इसका खुलासा करेंगे।
ए प्लस ग्रेड के लिए चाहित 3.26 अंक
ए ग्रेड प्राप्त हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय को 2016 में 3.21 प्वाइंट मिले थे। अब ए प्लस ग्रेड के लिए विश्वविद्यालय को 3.26 प्वाइंट लेने होंगे। नैक टीम के साथ हुई बैठक में कुलपति प्रो. एसपी बंसल, प्रति कुलपति प्रो. ज्योति प्रकाश सहित समस्त अधिकारियों ने भाग लिया। नैक के टीम के सदस्य डॉ. तेलगम चिट्टे त्रिपुरा सुंदरी, डॉ. सांता राम जोशी भी मौजूद रहे। नैक टीम के सदस्यों ने कहा कि आतिथ्य सत्कार बहुत अच्छा हुआ। यहां के लोगों का स्वभाव मिलनसार है।
विज्ञापन
विवि की सराहना कर गई टीम
नैक टीम ने स्पष्ट रूप से निरीक्षण में क्या पाया इसको लेकर कुछ भी कहने से गुरेज किया। लेकिन यह जरूर माना कि हिमाचल विश्वविद्यालय करीब 50 से अधिक सालों से पहाड़ी प्रदेश में हर तरह की उच्च शिक्षा प्रदान करने का सराहनीय कार्य कर रहा है। एचपीयू के कुलपति प्रो. एसपी बसंल ने कहा कि टीम का दौरा अच्छा रहा। आईक्यूएसी के निदेशक प्रो. चंद्र मोहन परशीरा इसके लिए डेढ़ साल से मेहनत कर रहे थे।
हर विभाग का किया गहनता से मूल्यांकन
नैक टीम ने 26 शैक्षणिक विभागों, व्यावसायिक संस्थानों के अलावा छात्रावासों, खेल मैदान, मॉडल स्कूल, पुस्तकालय और डिस्पेंसरी में दी जा रही सुविधाओं का गहनता से मूल्यांकन किया। टीम ने हर विभाग में शोध, अनुसंधान के अलावा पेपर पब्लिकेशन, प्रोजेक्ट, प्लेसमेंट पर ध्यान केंद्रित करने, कन्या छात्रावासों के निरीक्षण के दौरान पौष्टिक भोजन परोसने की ओर ध्यान देने की बात कही। टीम ने परीक्षा परिणाम, परिसर में दिव्यांग छात्र-छात्राओं को मिल रही सुविधाओं को लेकर सवाल भी पूछे।