फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Mystery of missing daughter and father unravelled in ten minutes

Shimla News: दस मिनट में उलझी है बेटी और पिता के लापता होने की गुत्थी

Thu, 17 Sep 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Mystery of missing daughter and father unravelled in ten minutes
सुन्नी के ओगली
विज्ञापन

से लापता दोनों की तलाश में जुटी पुलिस, कुलदीप ने पत्नी को फोन पर कहा था जल्द पहुंच जाएंगे घर
फोन कॉल के दस मिनट बाद से बंद पड़ा है मोबाइल
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। सुन्नी के ओगली क्षेत्र से पिता-पुत्री के संदिग्ध हालात में लापता होने के पांच दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। बेटी और पति के लापता होने से सुनीता देवी परेशान है।
दोनों के लापता होने की पूरी गुत्थी दस मिनट के बीच उलझी हुई है जिसे सुलझाने में पुलिस की कई टीमें लगी हैं। दरअसल 13 सितंबर को रात 3:00 बजे सुनीता की पति कुलदीप के साथ बातचीत हुई थी, बेटी भी साथ में थी। इस दौरान उन्होंने बताया कि हम पंदोआ पहुंच गए हैं और 5:00 बजे तक घर पहुंच जाएंगे। ब्रेकफास्ट बनाकर रखना क्योंकि उसके बाद मुझे काम पर सोलन जाना है। इसके दस मिनट बाद जब सुनीता ने दोबारा कॉल किया तो फोन स्विच ऑफ हो गया। इसके बाद से लगातार फोन बंद आ रहा है। उन्होंने कई बार नंबर पर कॉल किया लेकिन फिर फोन ऑन नहीं हुआ। इसके बाद उन्होंने मामले की शिकायत जलोग पुलिस चौकी में दी।
विज्ञापन


पुलिस ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए फौरन पिता और बेटी की तलाश शुरू की। तलाशी के दौरान उनकी गाड़ी पंदोआ से तीन किमी आगे ओगली गांव के पास सड़क के किनारे खड़ी मिली। गाड़ी का कंडक्टर साइड का शीशा टूटा था। परिजनों को आशंका है कि उनकी बेटी और पिता अगवा किया है। पुलिस ने इस संबंध में प्राथमिकी दर्जकर तलाश शुरू कर दी है। सुनीता देवी ने बताया कि उनके पति और बेटी छोटा शिमला से घर का सामान लेकर कुमारसैन गए थे तथा वहां से लौट रहे थे। उन्होंने बताया कि अचानक हुई इस घटना से परिवार सहम गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है पुलिस
पिता और बेटी की तलाश के लिए पुलिस दिनरात कार्रवाई कर रही है। इसके तहत ओगली, जलोग, तत्तापानी समेत आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। ओगली क्षेत्र जहां गाड़ी बरामद की है, वहां भी आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है जिससे पता लगाया कि जा सके कि उस रात यहां किसी तरह का झगड़ा या अन्य घटना तो नहीं घटी है। इसके अलावा तकनीकी आधार पर भी जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है। लोगों का कहना है कि पुलिस को इस दौरान इस सड़क से गुजरे वाहनों का पता लगाना चाहिए जिससे कोई सुराग हासिल हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article