{"_id":"6a21653a20b4171bef0852f6","slug":"my-child-my-pride-healthy-baby-competition-on-10th-shimla-news-c-19-sml1002-732606-2026-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: मेरा बच्चा, मेरा अभिमान \nस्वस्थ शिशु स्पर्धा 10 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: मेरा बच्चा, मेरा अभिमान स्वस्थ शिशु स्पर्धा 10 को
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रथम विजेता को मिलेंगे 25 हजार रुपये
द्वितीय 20 हजार और तृतीय को 15 को हजार
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी के रानी झांसी पार्क में अंतरराष्ट्रीय शिमला ग्रीष्मोत्सव के तहत 10 जून को स्वस्थ शिशु प्रतियोगिता मेरा बच्चा, मेरा अभिमान का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता में तीन आयु वर्ग के बच्चे भाग ले सकते हैं। इनमें 0 से 12 माह, 13 से 36 माह और 37 से 60 माह के बच्चे शामिल रहेंगे। इसके तहत प्रथम पुरस्कार 25,000, द्वितीय 20,000 रुपये है और तृतीय पुरस्कार 15,000 रुपये रखा है। प्रतियोगिता के लिए पंजीकरण शुल्क दस रुपये निर्धारित किया है।
यह प्रतियोगिता सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक चलेगी। इसका उद्देश्य बच्चों के समग्र स्वास्थ्य, पोषण, शारीरिक विकास और स्वच्छता के प्रति अभिभावकों को जागरूक करना है। प्रतियोगिता में बच्चों का मूल्यांकन पोषण, शारीरिक माप, विकास के पड़ाव, शारीरिक जांच और स्वच्छता जैसे मानदंडों पर होगा। इस दौरान शिशुओं का चिकित्सकीय परीक्षण भी किया जाएगा। इसके लिए अभिभावकों को बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र और टीकाकरण कार्ड की फोटोकॉपी लानी अनिवार्य होगी। प्रतियोगिता के विजेताओं के लिए आकर्षक पुरस्कार दिए जाएंगे।