फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mustard oil prices may be reduced by Rs 15 in depots, preparation for new tender

Himachal: डिपुओं में 15 रुपये तक कम हो सकते हैं सरसों तेल के दाम, नया टेंडर करने की तैयारी

Fri, 21 Apr 2023 10:40 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 21 Apr 2023 10:40 AM IST
सार

राशनकार्ड उपभोक्ताओं को सरसों तेल कम दाम में देने की तैयारी है। मार्केट में तेल के दामों में कमी आई है। ऐसे में खाद्य आपूर्ति निगम अप्रैल में ही नया टेंडर करने की तैयारी में है।

विज्ञापन
Mustard oil prices may be reduced by Rs 15 in depots, preparation for new tender
सरसों का तेल (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 हिमाचल के राशनकार्ड उपभोक्ताओं को सरसों तेल कम दाम में देने की तैयारी है। मार्केट में तेल के दामों में कमी आई है। ऐसे में खाद्य आपूर्ति निगम अप्रैल में ही नया टेंडर करने की तैयारी में है। निगम का मानना है कि जिस तरह से तेल के दामों में कमी आई है, इससे तेल के दाम 15 रुपये तक कम होने की संभावना है। प्रदेश सरकार हिमाचल के राशनकार्ड उपभोक्ताओं को 142 रुपये में एक लीटर सरसों तेल उपलब्ध करवा रही है।

विज्ञापन


मार्केट में तेल 130 से लेकर 167 रुपये तक मिल रहा है। मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार नरेश चौहान ने बताया कि मार्केट ऊपर-नीचे होती रहती है। तेल के दाम गिरने से उपभोक्ताओं को और भी सस्ता तेल उपलब्ध होगा। उल्लेखनीय है कि हिमाचल में 19.50 लाख राशनकार्ड परिवार हैं। प्रदेश सरकार की ओर से उपभोक्ताओं को चार में से तीन दालें (मलका, माश, मंगू और दाल चना), दो लीटर तेल (रिफांइड और सरसों), चीनी, एक किलो नमक सब्सिडी पर दे रही है जबकि आटा और चावल केंद्र सरकार सब्सिडी पर मुहैया करवा रही है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed