फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Muskaan Agarwal a trainee of IIIT Una, got a package of 60 lakhs.

IIIT Una: ट्रिपल आईटी ऊना की प्रशिक्षु मुस्कान अग्रवाल को मिला 60 लाख का पैकेज

Sun, 16 Jul 2023 10:33 AM IST
Krishan Singh राकेश राणा, संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
राकेश राणा, संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Published by: Krishan Singh Updated Sun, 16 Jul 2023 10:33 AM IST
सार

ट्रिपल आईटी ऊना  के इतिहास में पहली बार इतना बड़ा पैकेज मिला है। मुस्कान ने संस्थान से बीटेक इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग कोर्स किया है।

विज्ञापन
Muskaan Agarwal a trainee of IIIT Una, got a package of 60 lakhs.
ट्रिपल आईटी ऊना - फोटो : संवाद

विस्तार

भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (ट्रिपल आईटी) ऊना की प्रशिक्षु मुस्कान अग्रवाल को नामी कंपनी से 60 लाख रुपये सालाना पैकेज मिला है। ट्रिपल आईटी के इतिहास में पहली बार इतना बड़ा पैकेज मिला है। मुस्कान ने संस्थान से बीटेक इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग कोर्स किया है। बीते वर्ष एक प्रशिक्षु को 47 लाख रुपये का सालाना पैकेज मिल चुका है। 2019-23 बैच के 86 फीसदी प्रशिक्षुओं की प्लेसमेंट हुई है। करीब 31 कंपनियों ने प्लेसमेंट की है। ट्रिपल आईटी के एक अन्य प्रशिक्षु को 50 लाख रुपये से अधिक, दो प्रशिक्षुओं को 30 से 40 लाख रुपये के बीच और सात प्रशिक्षुओं को 40 से 50 लाख रुपये के बीच में सालाना पैकेज मिला है।

विज्ञापन


औसतन 2019-23 बैच के प्रशिक्षुओं को 15 लाख रुपये सालाना मिला है। संस्थान में यूजी कार्यक्रम के तहत बीटेक सीएसई, बीटेक ईसीई, बीटेक आईटी कोर्स चल रहे हैं। तीनों ही कोर्स में 69-69 सीटें हैं। 2019-23 बैच के प्रशिक्षुओं की प्लेसमेंट लिंक्डइन, ऐमेजॉन, भारत पे, एक्सपीडिया, गोल्डमैन साच्स, जियो, सी डाट समेत 31 बड़ी कंपनियों ने की है। बता दें कि ट्रिपल आईटी ऊना का परिसर शुरुआती दौर में एनआईटी हमीरपुर के कैंपस में चला। बाद में ऊना के सलोह में स्थायी परिसर बनने पर यहां शिफ्ट हो गया। यहां हॉस्टल समेत हर तरह की सुविधा है। संस्थान के निदेशक एस. सेल्वकुमार और रजिस्ट्रार अमरनाथ गिल ने बताया कि संस्थान लगातार नई बुलंदियां छू रहा है। 2019-23 बैच के एक प्रशिक्षु को सालाना 60 लाख रुपये पैकेज मिलना संस्थान के लिए गौरवमयी पल हैं। उम्मीद है कि आने वाले बैच को इससे बेहतर प्लेसमेंट मिलेगी।
विज्ञापन


बैच             सर्वाधिक सालाना पैकेज   औसतन लाख रुपये में
2015-19             10                             5.28
2016-20             14                             8.58
2017-21             42                             6.92
2018-22             47                             12.1
2019-23             60                            15.0
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed