फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Musin festival in Shimla in October month

यहां छिड़ेगा सुर और ताल का संग्राम, मिलेगा मायानगरी मुंबई जाने का मौका

Mon, 11 Jun 2018 12:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Updated Mon, 11 Jun 2018 12:50 PM IST
विज्ञापन
Musin festival in Shimla in October month

हिमाचल के युवाओं को अब अपनी संगीत की आवाज का हुनर निखारने के लिए मायानगरी का रुख नहीं करना पड़ेगा। अक्तूबर महीने में शिमला में संगीत फेस्टिवल करवाया जा रहा है। फेस्टिवल में देश के नामी गायक शिरकत करेंगे। ये हिमाचल के प्रतिभान युवाओं की प्रतिभा को निखारेंगे।

विज्ञापन


फेस्टिवल में भाग लेने वालों के पहले ऑडिशन लिए जाएंगे। आल इंडिया आर्टिस्ट एसोसिएशन हिमाचल में संगीत की छुपी प्रतिभाओं को बड़े स्टेट पर लाने के लिए अक्तूबर महीने में संगीत उत्सव करवाएगा। संगीत उत्सव में अपनी आवाज का जादू बिखरने वाले विजेताओं को मुंबई जाने का सुनहरा अवसर मिलेगा। 
विज्ञापन


यही नहीं, एआईए एसोसिएशन की ओर से उत्सव के विजेताओं के लिए मायानगरी में एक समारोह आयोजित करेंगे। यहां इन कलाकारों को बलराज सानी नेशनल अवार्ड देकर सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा इन कलाकारों को बड़े पर्दे के कलाकारों
विज्ञापन
विज्ञापन

से मिलने का मौका मिलेगा।

पिता का सपना पूरा करना उद्देश्य: रोहिताश

Musin festival in Shimla in October month

शिमला आए रोहिताश ने अमर उजाला से बातचीत में कहा कि पिता स्वर्गीय सुदर्शन कुमार गौड़ का अधूरा सपना पूरा करना उनका उद्देश्य है। कहा कि पिता चाहते थे कि अधिक से अधिक लोगों को साथ जोडे़, ताकि हिमाचल के युवाओं की प्रतिभा सामने आसके।

इसके लिए एआईएए अक्तूबर माह में शिमला में संगीत फेस्टिवल का आयोजन करेगा। उन्होंने युवाओं से आवाहन किया कि युवा अपने आपको को हुनरमंद बनाए, मुंह उठाकर मुंबई न आए। युवा अपने आप को थिएटर के काबिल बनाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed