{"_id":"4cd320754f3c4d3339febe6f57d6ab3b","slug":"musician-sargam-suri-chamba-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बॉलीवुड का रुख करेंगे चंबा के सरगम सूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बॉलीवुड का रुख करेंगे चंबा के सरगम सूरी
ब्यूरो/अमर उजाला, चंबा
Updated Sun, 29 Nov 2015 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा जिले से संबंध रखने वाले म्यूजिक डायरेक्टर सरगम सूरी इन दिनों बॉलीवुड में नाम कमाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। म्यूजिक डायरेक्टर ने कई हिमाचली और पंजाबी एलबमों में म्यूजिक डायरेक्ट किया है। इसे लोगों ने काफी पसंद भी किया है।
विज्ञापन
उनकी ओर से म्यूजिक डायरेक्ट किए गए गानों में ‘ओ जाने जाना’, ‘सोमवार पे व्रत रखदी’, ‘धूडू चलेया गौरा नू ब्याण’ गीतों की लोगों ने काफी प्रशंसा की है। इसके अलावा सरगम सूरी पंजाबी मूवी में भी म्यूजिक डायरेक्शन कर रहे हैं।
विज्ञापन
मूवी का नाम अभी तक सार्वजनिक नहीं किया गया है। सरगम सूरी ने बताया कि वह बॉलीवुड में भी अपना नाम कमाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने बीए की पढ़ाई संगीत विषय के साथ पंजाब यूनिवर्सिटी से हासिल की।
विज्ञापन