{"_id":"d3ee8722bc7f2f4ad0d4436b4f7829b0","slug":"music-hunter-site-hacked-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में पहाड़ी गानों की साइट म्यूजिक हंटर्स हैक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल में पहाड़ी गानों की साइट म्यूजिक हंटर्स हैक
ब्यूरो/अमर उजाला, कोटखाई
Updated Mon, 22 Feb 2016 08:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के स्थानीय युवकों की ओर से बनाई गई पहाड़ी गानों की साइट म्यूजिक हंटर्स हैक हो गई है। साइट खोलने पर वेब पेज पर स्वतंत्र कश्मीर और भारतीय सेना के खिलाफ गलत संदेश लिखा हुआ मिल रहा है। साइट के एडमिन गौरव गांगटा ने इसकी पुलिस में शिकायत की है।
विज्ञापन
गौरव गांगटा ने बताया कि म्यूजिक हंटर्स डॉट को डॉट इन साइट तीन साल पहले तैयार की थी। इसमें हिमाचली, पहाड़ी, पंजाबी, फिल्मी गानों की कलेक्शन अपलोड किए गए हैं। देश और विदेश में रहने वाले लोग इस साइट से अपनी पसंद के गाने निशुल्क डाउन लोड करते हैं।
विज्ञापन
साइट में एक ही गाने को एक दिन में करीब हजार तक लोगों ने डाउनलोड किया है लेकिन 17 फरवरी को उनकी म्यूजिक हंटर्स साइट हैक हो गई है। इस पर विजिट करने वालों को वेब पेज पर भारतीय सेना के खिलाफ एक संदेश लिखा मिल रहा है।
विज्ञापन
इसकी शिकायत ढली पुलिस थाने में दी है। ढली पुलिस थाना प्रभारी परम देव ठाकुर ने कहा कि उनको म्यूजिक हंटर्स साइट हैक होने की लिखित शिकायत मिली है। मामला साइबर क्राइम का है। शिकायत को साइबर सेल में जांच के लिए भेजा जा रहा है।