{"_id":"5810e04f4f1c1b944ebc34b0","slug":"music-composer-and-playback-singer-amaal-mallik-in-manali","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनाली की हसीन वादियों की सुंदरता के कायल हुए म्यूजिक डायरेक्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनाली की हसीन वादियों की सुंदरता के कायल हुए म्यूजिक डायरेक्टर
ब्यूरो/अमर उजाला, मनाली (कुल्लू)
Updated Thu, 27 Oct 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड स्टार सलमान खान की जय हो फिल्म से बतौर म्यूजिक डायरेक्टर बॉलीवुड में करिअर शुरू करने वाले अमाल मलिक सुकून के लम्हे गुजारने इन दिनों मनाली पहुंचे हैं।
विज्ञापन
हाल ही में रिलीज सुपरहिट फिल्म एमएस धोनी और बार-बार देखा को म्यूजिक देने के दौरान हुई थकान को मिटाने के लिए अमाल मलिक बॉलीवुड स्टार रितिक रोशन के सहपाठी और कुल्लू के मशहूर बागवान नकुल खुल्लर के बड़ागढ़ इस्टेट में रुके है।
विज्ञापन
अमाल मलिक ने अमर उजाला से बातचीत के दौरान बताया कि वे म्यूजिक देने के अलावा फिल्मों में गाना भी गाते हैं। कुल्लू-मनाली की वादियों के नैसर्गिक सौंदर्य की तारीफ करते हुए अमाल ने बताया कि यदि उन्हें सरकार से प्रदेश में जमीन लेने की इजाजत मिले तो वे यहां साल में कुछ दिन हिमालय की गोद में रहना पसंद करेंगे।
विज्ञापन