{"_id":"57e8be884f1c1bf70a5747cc","slug":"murrah-buffalo-shera-diet","type":"story","status":"publish","title_hn":"'शेरा' की खुराक है इतनी कि जानकर रह जाएंगे हैरान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'शेरा' की खुराक है इतनी कि जानकर रह जाएंगे हैरान
ब्यूरो/अमर उजाला, कालाअंब (सिरमौर)
Updated Tue, 27 Sep 2016 04:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पशु पालन व्यवसाय से लोग मुंह मोड़ रहे हैं लेकिन पशुपालन से न केवल आर्थिक स्थिति मजबूत की जा सकती है, बल्कि करोड़ों रुपये कमाए भी जा सकते हैं। कालाअंब पंचायत के जोड़ों गांव को ही लें तो यहां मुर्राह नस्ल का भैंसा आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। महज 25 महीने के इस भैंसे की कीमत चार करोड़ रखी गई है।
विज्ञापन
जबकि बड़े होने पर यह भैंसा इससे कहीं अधिक कमाई करवाएगा। पंजाब के कारोबारी इस भैंसे का सवा करोड़ रुपये देने को राजी हो गए थे लेकिन मालिक जग्गा सिंह ने इसे बेचने से इंकार कर दिया। इसका नाम शेरा रखा गया है। भैंसे के मालिक जग्गी शर्म का कहना है कि वह भैंसे को बड़े प्यार से पाल रहे हैं।
विज्ञापन
वह इसे बेचना नहीं चाहते। उन्होंने दावा किया कि पंजाब के त्रिलोक सिंह, अमर सिंह, मौन ने इस भैंसे की कीमत एक करोड़ दस लख रुपये रखी थी लेकिन वह इसे बेचना नहीं चाहते। उनके अनुसार 25 महीने में भैंसे की ऊंचाई पांच फुट चार इंच है। लंबाई दस फुट दस इंच है।
विज्ञापन
जबकि वजन साढ़े दस क्विंटल। उनके अनुसार खुराक में आठ किलो चने, छह किलो फीड और एक किलो सूं का तेल रोज दिया जाता है। उनके अनुसार भैंसे का कृत्रिम गर्भाधान के लिए इंजेक्शन बनाए जा सकते हैं। इस प्रजाति की मादा भैंस दिन में औसतन 12 से 18 किलो तक दूध दे सकती है।