फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Murder Mandi: young man brutally murdered the elderly by slitting his throat with a knife

Murder Mandi: युवक ने चाकू से गला रेतकर बुजुर्ग की बेरहमी से की हत्या, पुलिस ने जंगल से दबोचा

Wed, 01 Jun 2022 10:40 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, नगवाईं/पंडोह (मंडी)
संवाद न्यूज एजेंसी, नगवाईं/पंडोह (मंडी) Published by: Krishan Singh Updated Wed, 01 Jun 2022 10:40 PM IST
सार

 मानसिक रोगी 19 वर्षीय युवक ने चाकू से गला रेतकर एक बुजुर्ग की बेरहमी से हत्या कर दी है। घटना को अंजाम देने के बाद वह मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस ने आरोपी को पास के जंगल में धर दबोचा।

विज्ञापन
Murder Mandi: young man brutally murdered the elderly by slitting his throat with a knife
मंडी में बुजुर्ग की हत्या(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के पंडोह क्षेत्र के गड़ानाला में मंगलवार देर रात मानसिक रोगी 19 साल के युवक ने चाकू से गला रेतकर एक बुजुर्ग की बेरहमी से हत्या कर दी है। घटना को अंजाम देने के बाद वह मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस ने आरोपी को पास के जंगल में धर दबोचा। आरोपी युवक पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।  बुधवार को मंडी में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों सौंप दिया गया है। एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि मृतक की पहचान 65 वर्षीय गुरसाई निवासी चंडेह के रूप में हुई है। हत्या आरोपी युवक की पहचान करण निवासी सवारधार डाकघर पंडोह के रूप में हुई है। पुलिस ने घटनास्थल से चाकू भी कब्जे में लिया है। पुलिस के अनुसार गुरसाई मजदूरी और लोहारी का काम भी करता था।

विज्ञापन


काफी अरसे से करण (हत्यारोपी) की जमीन पर रह रहा था। प्रारंभिक जांच में पुलिस ने पाया है कि करण को मानसिक रोग है। वह लंबे समय से दवाएं का सेवन भी कर रहा था। नशे का आदी भी बताया जा रहा है। अकारण वह हिंसक हो जाता था। सूचना के अनुसार देर रात जब वारदात हुई तो दोनों सवारधार की ओर जा रहे थे। अचानक एक घर के बाहर करण ने बुजुर्ग का चाकू से बुरी तरह गला रेत दिया। चीख सुनकर घर के लोग जग गए और बाहर आए तो देखा की करण वहां से भाग रहा था और बुजुर्ग खून से लथपथ जमीन पर गिरा था। सूचना पंडोह चौकी को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और साथ के जंगल में करण को दबोच लिया। एसपी ने कहा कि हत्या के कारणों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed