फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   murder convict Undertrials prisoner absconded from IGMC Shimla

आईजीएमसी शिमला में पुलिस को चकमा देकर हत्यारोपी विचाराधीन कैदी फरार

Sat, 03 Apr 2021 08:20 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 03 Apr 2021 08:20 PM IST
सार

  • बीमार होने के चलते सिरमौर पुलिस कैदी को चेकअप के लिए लाई थी शिमला
  • आरोपी को पकड़ने के लिए की नाकाबंदी, पड़ोसी जिलों की पुलिस को किया सूचित
  • हत्या मामले में विचाराधीन लुधियाना निवासी कैदी नाहन जेल में था बंद

विज्ञापन
murder convict Undertrials prisoner absconded from IGMC Shimla
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश की राजधानी के इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (आईजीएमसी) से हत्या मामले का विचाराधीन कैदी पुलिस हिरासत से फरार हो गया। आरोपी की पहचान गुरमिंदर सिंह पुत्र जसपाल सिंह निवासी फतेहगढ़, जिला लुधियाना (पंजाब) के तौर पर हुई है। बीमार होने के चलते शनिवार को सिरमौर पुलिस चेकअप के लिए आईजीएमसी लाई थी। देर शाम कैदी पुलिस हिरासत से भागने में कामयाब हो गया। वहीं, अब शिमला पुलिस की मदद से सिरमौर पुलिस हत्यारोपी की तलाश में जुट गई है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक फरार कैदी 2018 में नालागढ़ में मर्डर मामले में संलिप्त था। पिछले तीन साल से आरोपी केंद्रीय कारागार नाहन जेल में बंद था। शुक्रवार को स्वास्थ्य खराब होने के चलते शनिवार को उसे उपचार के लिए लाया गया। कैदी के फरार होने से सुरक्षा व्यवस्था पर सवालिया निशान खड़े हो गए हैं। इधर, पुलिस ने संबंधित थानों के अलावा पड़ोसी जिलों की पुलिस को भी सूचित कर दिया है। एएसपी प्रवीर ठाकुर ने बताया कि सिरमौर पुलिस की सूचना पर शिमला पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। पूरे शहर की नाकाबंदी कर कैदी को पकड़ने के लिए संबंधित थानों को सूचना दी गई है। सीसीटीवी कैमरे की भी मदद ली जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed