फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   municipal council nayana devi got first position in Swachhta Survekshan 2018

स्वच्छता सर्वेक्षण में इस नगर परिषद ने हासिल किया पहला स्थान

Sun, 01 Jul 2018 12:49 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Updated Sun, 01 Jul 2018 12:49 PM IST
विज्ञापन
municipal council nayana devi got first position in Swachhta Survekshan 2018

प्रदेश में हुए स्वच्छता सर्वेक्षण में नगर परिषद नयना देवी ने पहला स्थान हासिल किया है। चार महीने पहले दिल्ली की टीम ने नगर निकायों का स्वच्छता के लिए सर्वेक्षण किया।

विज्ञापन


इसमें नगर परिषद पालमपुर को दूसरा स्थान, जबकि सरकाघाट नगर पंचायत को तीसरा स्थान हासिल हुआ। नादौन नगर पंचायत को चौथा, रिवालसर नगर पंचायत को पांचवां और सुजानपुर नगर परिषद को छठा स्थान मिला है।
विज्ञापन


इन नगर निकायों में टीम ने स्वच्छता को लेकर बारीकी से जांच की। समय पर कूड़ा उठाना, स्वच्छता वाहन का समय पर आना, शौचालयों की सफाई, पानी की उपलब्धता आदि का निरीक्षण किया गया। सर्वे के दौरान स्थानीय दुकानदारों और लोगों से भी बातचीत की गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इस आधार पर दी गई स्वच्छता रैकिंग

municipal council nayana devi got first position in Swachhta Survekshan 2018

यही नहीं पेट्रोल पंपों में शौचालय है या नहीं, इसका भी निरीक्षण किया। इसी के आधार पर स्वच्छता रैकिंग दी गई। स्वच्छता के हिसाब से मनाली नगर परिषद को सातवां, संतोषगढ़ नगर पंचायत को आठवां, हमीरपुर नगर परिषद को नौवां और नाहन नगर परिषद को दसवां स्थान मिला।

दिल्ली की टीम ने पूरे देश में सर्वे किया। इसमें अव्वल रहने वाले नगर निकायों को सम्मानित किया जाएगा। नगर परिषद हमीरपुर के ईओ विनोद कुमार शर्मा ने कहा कि स्वच्छता में प्रदेशभर में नगर

परिषद हमीरपुर को नौवां स्थान हासिल हुआ है। स्वच्छता सर्वेक्षण में पहली बार भाग लिया था। उन्होंने लोगों से आह्वान किया है कि वे कूड़ा खुले में न फेंके। कूड़ा कूड़ेदान में ही डालें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed