फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Municipal Corporation to build new sports grounds in the capital, seeks proposals from councillors

Shimla News: राजधानी में नए खेल मैदान बनाएगा नगर निगम, पार्षदों से मांगे प्रस्ताव

Mon, 19 Oct 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Municipal Corporation to build new sports grounds in the capital, seeks proposals from councillors
शहर सात वार्डों में खेल मैदान बनाने की योजना तैयार, जिम पार्क बनाने पर भी रहेगा फोकस
विज्ञापन

वित्त संविदा समिति की बैठक में की जाएगी चर्चा
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी में नए साल से पहले युवाओं को खेल की नई सुविधाएं मिल सकती हैं। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के निर्देश पर नगर निगम शहर के सात वार्डों में नए खेल मैदान बनाने की योजना तैयार कर रहा है। इसके अलावा कई जगहों पर नए साल से पहले जिम पार्क भी शुरू करने की तैयारी है।

महापौर सुरेंद्र चौहान की अध्यक्षता में बुधवार को होने वाली नगर निगम की वित्त संविदा समिति की मासिक बैठक में इन प्रस्तावों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। हाल ही में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने महापौर सुरेंद्र चौहान को शहर में खेल सुविधाएं विकसित करने के निर्देश दिए थे। इसके तहत खेल मैदान और पार्क बनाने के लिए उपयुक्त स्थान चिह्नित करने को कहा गया है। इस काम के लिए सरकार की ओर से बजट उपलब्ध करवाया जाएगा। महापौर ने निगम अधिकारियों को इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए हैं। अब तक सात वार्डों में खेल मैदान बनाने के प्रस्ताव तैयार किए हैं। वित्त संविदा समिति की बैठक के बाद इस महीने होने वाली नगर निगम की मासिक बैठक में भी इन प्रस्तावों को मंजूरी के लिए रखा जाएगा। इसके बाद इन्हें सरकार को भेजा जाएगा। महापौर सुरेंद्र चौहान ने कहा कि वार्डों में खेल मैदान बनाने के प्रस्ताव तैयार कर लिए हैं। अन्य वार्डों के पार्षद भी जगह की उपलब्धता के आधार पर प्रस्ताव भेज सकते हैं।
विज्ञापन



शहर में खेल मैदानों और इंडोर स्टेडियम की कमी
शहर में खेल मैदानों की भारी कमी है। इसके चलते रोज सुबह 7:30 से 9 बजे तक स्कूली बच्चे रिज मैदान पर खो-खो, वॉलीबॉल और क्रिकेट खेलने पहुंचते हैं। नगर निगम ने स्मार्ट सिटी मिशन के तहत एसपीएम खेल मैदान तैयार किया है। इसके अलावा, कनलोग में खेल मैदान का निर्माण कार्य चल रहा है। इंडोर स्टेडियम के नाम पर शहर में सिर्फ इंदिरा गांधी खेल परिसर की सुविधा उपलब्ध है। यहां बैडमिंटन, टेबल टेनिस और शूटिंग जैसे खेलों के लिए भी खिलाड़ियों को अपनी बारी का इंतजार करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



20 लाख रुपये तक खर्च कर बनेंगे मैदान
नगर निगम पांच से 20 लाख रुपये तक खर्च कर नए खेल मैदान तैयार करने की योजना बना रहा है। इसके तहत सबसे पहले मैदान को समतल किया जाएगा और उसकी फेंसिंग की जाएगी। इसके बाद उपलब्ध जगह के अनुसार बैठने की व्यवस्था, पिच और कोर्ट आदि तैयार किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article