फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Municipal corporation is not conducting health checkup of cleaning workers

Shimla News: सफाई कर्मियों के स्वास्थ्य जांच की जांच नहीं करवा रहा नगर निगम

Tue, 30 May 2023 11:28 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला Updated Tue, 30 May 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
Municipal corporation is not conducting health checkup of cleaning workers
कई बार निगम आयुक्त और महापौर को बता चुके हैं समस्या
विज्ञापन

नप के समय प्रत्येक छह माह में की जाती थी स्वास्थ्य जांच
शहर में 225 सफाई कर्मियों ने संभाला है साफ-सफाई का जिम्मा
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। नगर निगम में कार्यरत सफाई कर्मियों के स्वास्थ्य की बीते एक साल से जांच नहीं हुई है। ऐसे में सफाई कर्मचारियों के स्वास्थ्य पर भी खतरा बना हुआ है। वहीं सफाई कर्मचारी कई बार इस समस्या को निगम के आयुक्त और महापौर को बता चुके हैं। बावजूद इसके इस संबंध में कोई सुनवाई नहीं हो रही है। वहीं जब यह नगर परिषद था तो हर छह माह बाद सफाई कर्मचारियों के लिए स्वास्थ्य जांच के लिए शिविर लगता था, जहां पर सफाई कर्मियों का वजन, ऊंचाई नापने के साथ ही रक्त के नमूने लिए जाते थे। लेकिन निगम बनने के बाद सफाई कर्मियों के स्वास्थ्य जांच को लेकर लापरवाही बरती जा रही है।
गौर रहे कि शहर में वर्तमान में 225 कर्मचारी साफ-सफाई का जिम्मा संभालते हैं। इनमें 155 सीएचसी कर्मचारी और 70 रेगुलर सफाई कर्मचारी शामिल हैं। सफाई कर्मचारी रोजाना शहर में गंदगी उठाकर इसे साफ-सुथरा बनाए रखने में अपना योगदान देते हैं। गंदगी में काम करने से उनमें गंभीर बीमारियों के फैलने का खतरा बना रहता है। इसी को देखते हुए सफाई कर्मचारियों की नियमित जांच करने का निर्णय लिया गया था।
विज्ञापन

उधर, सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान विकास ने कहा कि निगम की ओर से सफाई कर्मचारियों की स्वास्थ्य जांच नहीं की जा रही। एक साल से ज्यादा समय हो गया है लेकिन निगम इस ओर ध्यान नहीं दे रहा। इस बारे में वह निगम के अधिकारियों को सूचित कर चुके हैं लेकिन अधिकारी उनकी सुनवाई नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, इस बारे में नगर निगम सोलन के आयुक्त जफर इकबाल ने कहा कि यह मामला उनके ध्यान में नहीं है। इस बारे में जानकारी ली जाएगी। यदि ऐसा है तो जल्द ही स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed