फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Municipal Corporation House goes digital, councillors to undergo training

Shimla News: डिजिटल हुआ नगर निगम का सदन, पार्षदों की होगी ट्रेनिंग

Mon, 30 Mar 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Municipal Corporation House goes digital, councillors to undergo training
आठ लाख से खरीदे हैं 45 टैबलेट कंप्यूटर
विज्ञापन

अब ऑनलाइन देख सकेंगे एजेंडा, सवाल भी पूछ सकेंगे
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। नगर निगम का सदन अब डिजिटल हो गया है। सोमवार को नगर निगम ने पार्षदों और विभागाध्यक्षों को टैबलेट कंप्यूटर वितरित कर दिए। नगर निगम ने इस पर आठ लाख दस हजार रुपये का खर्चा किया है। शहर के 34 पार्षदों समेत विभागों के अध्यक्षों के लिए यह टैबलेट खरीदे हैं। एमसी ने 45 टैबलेट खरीदे हैं।

नगर निगम का सदन पहली बार ऑनलाइन हुआ है। अब तक सदन में बड़ी संख्या में कागजों का उपयोग होता था। एजेंडा, प्रस्ताव, सवाल-जवाब और अन्य दस्तावेज कागजों पर ही तैयार होकर पार्षदों तक पहुंचते थे। इससे न केवल खर्च बढ़ता था बल्कि कई बार सूचनाओं के आदान-प्रदान में देरी और असुविधा होती थी। यही वजह है कि अब समस्याओं को ध्यान में रखते हुए निगम ने डिजिटल प्रणाली लागू की है। नई व्यवस्था के तहत सदन की पूरी कार्यवाही में एजेंडा प्रस्तुत करना, सवाल पूछना और उनके जवाब उपलब्ध कराना अब डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से संचालित होगी। नगर निगम के महापौर सुरेंद्र चौहान ने बताया कि हाल में जलवायु केंद्रित बजट पेश किया था। इस पहल के तहत यह टैबलेट बांटे गए हैं। इससे न केवल कागजों की खपत में कमी आएगी, बल्कि कार्यप्रणाली अधिक व्यवस्थित, पारदर्शी और समयबद्ध भी बनेगी।
विज्ञापन




सभी की बनाई अलग-अलग आईडी
नगर निगम का सदन पूरी तरह ऑनलाइन करने का यह कदम एक बड़ा परिवर्तन है। इससे कार्यों में तेजी आएगी। कागजों की खपत कम होगी। इस प्रक्रिया के तहत पार्षदों की अलग-अलग आईडी बनाकर उन्हें दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. भुवन शर्मा, एडिशनल कमिश्नर नगर निगम शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article