फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   multistory parking in tutu.

शिमलावासियों को सीएम वीरभद्र ने दिए कई तोहफे

Fri, 16 Oct 2015 09:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 16 Oct 2015 09:33 AM IST
विज्ञापन
multistory parking in tutu.

राजधानी शिमला के उपनगर टुटू में मल्टीस्टोरी पार्किंग का निर्माण किया जाएगा। वीरवार को टुटू में सीवरेज प्रोजेक्ट की आधारशिला कार्यक्रम के दौरान स्थानीय लोगों के आग्रह के बाद मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने यह घोषणा की। मल्टीस्टोरी पार्किंग बनने के बाद लोगों को टुटू में जाम की समस्या से निजात मिल जाएगी। नेशनल हाइवे 205 पर राजधानी शिमला के प्रवेश द्वार टुटू में मल्टी स्टोरी पार्किंग बनने से शहर में वाहनों का दबाव भी कम होगा।

विज्ञापन


स्थानीय लोगों के अलावा बाहरी क्षेत्रों से आने वाले वाहन टुटू में बनने वाली मल्टी स्टोरी पार्किंग में खड़े हो सकेंगे। शहर में वाहनों की एंट्री कम होने से लोगों को जाम की समस्या से निजात मिलेगी। पार्किंग में गाड़ी खड़ी करने के बाद टुटू से शिमला आने के लिए लोगों को दिक्कत का सामना न करना पड़े इसके लिए पब्लिक ट्रांसपोर्ट सिस्टम को सुदृढ़ किया जाएगा। सीवरेज कनेक्टिविटी न होने से सालों से परेशानी झेल रहे टुटू के हजारों लोगों को प्रदेश सरकार और नगर निगम ने सीवरेज प्रोजेक्ट की सौगात दी है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने वीरवार को टुटू में 26 करोड़ के सीवरेज प्रोजेक्ट की आधारशिला रखी। प्रोजेक्ट के तहत टुटू में 2417 भवनों को सीवरेज कनेक्टिविटी दी जाएगी। प्रोजेक्ट के तहत 7.11 करोड़ की लागत से 2 एमएलडी क्षमता का सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट बनाया जाएगा। टुटू में सीवरेज नेटवर्क स्थापित करने पर 18.89 करोड़ खर्च होंगे। सीवरेज प्रोजेक्ट से टुटू, न्यू टुटू, लोअर टुटू, शिव नगर, विजय नगर और मज्याठ के 18 हजार से अधिक लोग लाभान्वित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एमसी महापौर संजय चौहान और उप महापौर टिकेंद्र पंवर ने बताया कि प्लांट बनने के बाद अब पूरे टुटू क्षेत्र को सीवरेज लाइनों के नेटवर्क से जोड़ दिया जाएगा। इस मौके पर आईपीएच मंत्री विद्या स्टोक्स, पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह, पार्षद निर्मला चौहान, प्रमोद शर्मा, अतिरिक्त मुख्य सचिव (आवास एवं शहरी विकास) मनीषा नंदा, डीसी दिनेश मल्होत्रा, एमसी आयुक्त पंकज राय, प्रमुख अभियंता आरके कंवर मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed