फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Multhan market in red zone for seven days due to danger, know the reason

हिमाचल: खतरे को देखते हुए सात दिन से रेड जोन में मुल्थान बाजार, जानें वजह

Sat, 18 May 2024 01:10 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बरोट/मुल्थान (मंडी)
संवाद न्यूज एजेंसी, बरोट/मुल्थान (मंडी) Published by: Krishan Singh Updated Sat, 18 May 2024 01:10 PM IST
सार

मंडी और कांगड़ा जिला की सीमा पर बसे मुल्थान बाजार में हुई तबाही के बाद प्रभावित सात दिनों से होटलों में ही रहने को मजबूर हैं ।

विज्ञापन
Multhan market in red zone for seven days due to danger, know the reason
मुल्थान बाजार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश के मंडी और कांगड़ा जिला की सीमा पर बसे मुल्थान बाजार में हुई तबाही के बाद प्रभावित सात दिनों से होटलों में ही रहने को मजबूर हैं जबकि खतरे की आशंका को देखते हुए मुल्थान बाजार का कुछ हिस्सा रेड जोन में ही शामिल हैं। फिलहाल रेड जोन वाले हिस्से में रहना किसी खतरे से खाली नहीं है। प्रशासन अब किसी भी तरह की चूक नहीं बरतना चाहता है। पूर्व में मुल्थान में कंपनी के आश्वासन पर प्रशासन मान गया कि अब पहाड़ी से पानी आना बंद हो जाएगा, लेकिन उसी 10 मई की रात को पानी का जलजला आया गया और मलबे ने मुल्थान बाजार में भारी तबाही मचाई। वर्तमान में कम मात्रा में आ रहे पानी और पहाड़ी पर मौजूद मलबे को ध्यान में रखते हुए प्रशासन की ओर से मुल्थान बाजार रेड जोन में ही रखा गया है।

विज्ञापन


प्रशासन का मानना है कि कंपनी प्रबंधन तकनीकी जांच पड़ताल के बाद लिखित में यह देती है कि अब किसी भी तरह का खतरा नहीं है, तभी रेड से सेफ जोन में तब्दीली की जाएगी। वर्तमान में प्रभावित कंपनी की तरफ से बुक करवाए गए होटल में ही रह रहे हैं। कंपनी की तरफ से विभिन्न तकनीकी टीमें मौके पर आकर जांच-पड़ताल कर रही है। हालांकि घटना के सात दिन बाद भी अभी तक यह साफ नहीं हो पाया कि आखिर पानी का रिसाव कैसे हुआ और पानी लगातार कहां से आ रहा है। स्थानीय तहसीलदार वरुण गुलाटी ने बताया कि फिलहाल मुल्थान बाजार का कुछ हिस्सा रेड जोन में तब्दील है। कंपनी प्रबंधन से लिखित सूचना के बाद आगामी कार्रवाई अमल पर लाई जाएगी। अधिकतर प्रभावित होटल में ही रह रहे हैं। सभी तरह के हालातों पर प्रशासन की पूरी निगरानी है।

विज्ञापन

यह है मामला
मंडी कांगड़ा जिला की सीमा पर स्थित मुल्थान में बीते 10 मई काे केयू हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट की टनल में रिसाव होने से मुल्थान बाजार में बाढ़ जैसे हालात हो गए थे। बाद में दोबारा आए पानी के जलजले के साथ मुल्थान बाजार में भारी मात्रा में मबला, पत्थर, पेड़ आ गए थे। घरों व पुलिस चौकी में मौजूद जवानों व लोगों ने भागकर जान बचाई थी। इस घटना में मुल्थान बाजार में करीब 500 मीटर क्षेत्र में एक से छह फुट तक मलबा फैल गया था, जबकि घरों व दुकानों को नुकसान पहुंचा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed