{"_id":"62d19aa2a6946d11a75ca892","slug":"mukul-sherawat-reached-manali-on-tractor-with-the-message-of-save-soil","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mukul Sherawat: मिट्टी बचाओ का संदेश लेकर ट्रैक्टर पर मनाली पहुंचे मुकुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mukul Sherawat: मिट्टी बचाओ का संदेश लेकर ट्रैक्टर पर मनाली पहुंचे मुकुल
Fri, 15 Jul 2022 10:19 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू)
संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू)
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 15 Jul 2022 10:19 PM IST
सार
मनाली में मुकुल शेरावत ने बताया कि वह चार जुलाई को दिल्ली से जम्मू-कश्मीर, लेह-लद्दाख से लाहौल घाटी होते हुए मनाली पहुंचे हैं।
विज्ञापन
ट्रैक्टर पर मनाली पहुंचे मुकुल
- फोटो : संवाद
विस्तार
मिट्टी बचाओ का संदेश लेकर दिल्ली से ट्रैक्टर यात्रा पर निकले दिल्ली के मुकुल शेरावत मनाली पहुंच गए हैं। दिल्ली के कबरवाला निवासी मुकुल ट्रैक्टर पर लगभग पूरे भारतवर्ष का भ्रमण कर रहे हैं। उन्होंने करीब 60 दिन में यह यात्रा पूरी करने का लक्ष्य रखा है। जगह-जगह वह लोगों को रसायनिक खादों का प्रयोग न कर मिट़्टी को बचाने का भी संदेश दे रहे हैं।
विज्ञापन
मनाली में मुकुल शेरावत ने बताया कि वह चार जुलाई को दिल्ली से जम्मू-कश्मीर, लेह-लद्दाख से लाहौल घाटी होते हुए मनाली पहुंचे हैं।
उन्होंने दावा किया कि हिंदुस्तान में इस तरह ट्रैक्टर पर देश का भ्रमण करना अपने आप में एक रिकॉर्ड है। उन्होंने लिम्का बुक ऑफ रिकार्ड में इसका पंजीकरण करवाया है। उम्मीद है कि उनका रिकॉर्ड दर्ज किया जाएगा। इसके बाद वह कोयंबटूर होते हुए वापस दिल्ली पहुुंचेंगे। उनकी यह यात्रा लगभग 60 दिन में पूरी होगी। मुकुल ने बताया कि आज के दौर में रसायनिक खादों के प्रयोग से मिट्टी की उर्वरकता खत्म हो रही है। मिट्टी को बचाने का संदेश लेकर ही वह ट्रैक्टर पर भारत भ्रमण कर रहे हैं।
विज्ञापन