{"_id":"5d28832b8ebc3e6cad333aca","slug":"mukhyamantri-helpline-will-solve-problems-of-people-jairam","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में लोगों की समस्याएं हल करेगी मुख्यमंत्री हेल्पलाइन: जयराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल में लोगों की समस्याएं हल करेगी मुख्यमंत्री हेल्पलाइन: जयराम
Fri, 12 Jul 2019 06:28 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 12 Jul 2019 06:28 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर
- फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन लोगों की समस्याओं का शीघ्र समाधान करेगी। लोगों को सरकारी कार्यालयों में बार-बार कार्य के लिए जाने से राहत देगी। शासन-प्रशासन और पुलिस अधिकारी मुख्यमंत्री हेल्पलाइन को सफल बनाने तथा सरकार पर जनता के विश्वास को बनाए रखने में सहयोग दें।
विज्ञापन
यह बात मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शुक्रवार को सचिवालय में मुख्यमंत्री हेल्पलाइन हिम सेवा के लिए शिमला मंडल की प्रशिक्षण कार्यशाला में कही। अहमदाबाद दौरे पर चल रहे मुख्यमंत्री ने कार्यशाला में वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये कहा कि प्रदेश सरकार लोगों के कल्याण को प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन
इस दिशा में जनमंच के बाद हेल्पलाइन शुरू की जाएगी। इससे लोगों की शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित होगा। प्रमुख सचिव सूचना प्रौद्योगिकी जगदीश चंद्र शर्मा ने कहा कि हेल्पलाइन कॉल सेंटर के माध्यम से विभिन्न शिकायतों तथा मांगों को पंजीकृत करेगी।
विज्ञापन
इस उद्देश्य के लिए विभिन्न विभागों के संबंधित अधिकारियों की जानकारी भी हेल्पलाइन पर उपलब्ध होगी। इसके माध्यम से लोगों की प्रतिक्रिया और सुझाव भी लिए जाएंगे।
निदेशक सूचना प्रौद्योगिकी रोहन चंद ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के तहत खंड, जिला, विभागाध्यक्ष तथा राज्य स्तर पर शिकायत के मामलों पर कार्रवाई की जाएगी। इस प्रकार की कार्यशाला मंडी और धर्मशाला में भी लगाई जाएगी। इस दौरान प्रदेश के विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी, डीसी और एसपी उपस्थित थे।