फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Mukhya Mantri Adarsh Vidya Kender Name Changed to Atal Adarsh Vidya Kender in Himachal

जयराम सरकार ने मुख्यमंत्री आदर्श विद्या केंद्र योजना का बदला नाम

Fri, 07 Sep 2018 10:27 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 07 Sep 2018 10:27 AM IST
विज्ञापन
Mukhya Mantri Adarsh Vidya Kender Name Changed to Atal Adarsh Vidya Kender in Himachal

प्रदेश में अब आवासीय सुविधा वाले विद्या केंद्र पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर खुलेंगे। जयराम सरकार ने मुख्यमंत्री आदर्श विद्या केंद्र योजना का नाम बदल कर अटल आदर्श विद्या केंद्र रख दिया है। प्रदेश में दस जगह आवासीय सुविधा वाले यह स्कूल खोले जाने हैं।

विज्ञापन


नर्सरी कक्षा से इन स्कूलों में शैक्षणिक सत्र शुरू करने की योजना है। जिला बिलासपुर के झंडूता और जिला शिमला के चौपाल में विद्या केंद्र खोलने का प्रस्ताव फाइनल हो चुका है। अन्य स्थानों की अभी तलाश जारी है। मार्च 2019 से हिमाचल में नर्सरी कक्षा में पचास बच्चों की एडमिशन के साथ दस अटल आदर्श विद्या केंद्र खोले जाने हैं।
विज्ञापन


इनमें पढ़ने वाले बच्चों को निशुल्क शिक्षा दी जाएगी। पांच स्कूल सिर्फ छात्राओं और पांच स्कूल छात्र-छात्राओं दोनों के लिए खोले जाएंगे। लड़कियों की कम जनसंख्या और लड़कियों की कम साक्षरता दर वाले विधानसभा क्षेत्रों को छात्राओं के पांच स्कूल खोलने में प्राथमिकता दी जाएगी। इन स्कूलों में छठी कक्षा से हॉस्टल सुविधा दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

Mukhya Mantri Adarsh Vidya Kender Name Changed to Atal Adarsh Vidya Kender in Himachal

शिक्षकों का कैडर भी इन स्कूलों में अलग से होगा। शिक्षक भर्ती नए सिरे से की जाएगी। शिक्षकों का तबादला नहीं होगा। विशेष परिस्थितियों में सिर्फ अन्य विद्या केंद्रों में शिक्षक सीमित अवधि के लिए डेपुटेशन पर ही जा सकेंगे। इन स्कूलों में आधुनिक आईसीटी लैब, आडिटोरियम, जिम, स्विमिंग पूल, डिजिटल पुस्तकालय, इंडोर और आउटडोर खेलों के लिए बड़े खेल मैदान भी बनाए जाएंगे।

स्कूल में मेडिकल ऑफिसर, पैरा मेडिकल के पद भी सृजित किए जाएंगे। अटल आदर्श विद्या केंद्रों में सिर्फ  संबंधित विधानसभा क्षेत्र के बच्चों को ही एडमिशन दी जाएगी। निर्धारित 50 सीटें भरने के लिए अधिक आयु वाले बच्चों को एडमिशन में प्राथमिकता दी जाएगी। अटल आदर्श विद्या केंद्र खोलने के लिए सरकार को 50 बीघा भूमि की जरूरत है। ऐसे में जिन विधानसभा क्षेत्रों में आसानी से भूमि मिल जाएगी। उन क्षेत्रों में ही स्कूल खुल सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed