शाबाश रे नौजवान! अमेरिका में रोशन किया देश का नाम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नमक के दाने पर नाम लिखकर और दाड़ी के बाल से पेंटिंग बनाकर लिमका बुक ऑफ रिकॉर्ड में नाम दर्ज करवा चुके धर्मशाला के चित्रकार के नाम एक उपलब्धि जुड़ गई है। मुकेश थापा की पहली बार यूएसए भेजी गई चार पेंटिंग्स को यूएसए मोस्ट पॉपुलर अवॉर्ड मिला है।
इतना ही नहीं इस प्रतियोगिता में मुकेश थापा विश्व के टॉप-10 पेंटर की श्रेणी में शामिल होने से मात्र कुछ की दूरी पर हैं। मोस्ट पॉपुलर अवॉर्ड के बाद फेवरेट-15, टॉप-10 और इसके बाद टॉप फर्स्ट चित्रकार का चयन होगा। मुकेश थापा की मानें तो वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कला को पहचान दिलाना चाहते हैं।
बचपन से ही चित्रकारी का शौक
धर्मशाला में 29 मार्च 1979 को एमएस थापा और देव माया थापा के घर जन्मे मुकेश थापा को बचपन से ही चित्रकारी का शौक था। चित्रकारी के क्षेत्र में मुकेश की दिलचस्प बात यह है कि अब तक उन्होंने किसी भी गुरू से चित्रकारी की कला नहीं सीखी है और चित्रकार शोभा सिंह को मन ही मन अपना गुरू मानते हैं।
मुकेश ने बताया कि उन्होंने प्रतियोगिता के लिए पहली बार लास्ट लोंग फ्रेंड, फ्यूचर टाइटल, साइलेंट फ्रेंड और ट्रेडीशनल टाइटल की चार पेंटिंग भेजी थी। यह चारों पेटिंग यूएसए में मोस्ट पॉपुलर पेंटिंग में शामिल हो गई हैं।
नौ रिकॉर्ड हैं मुकेश थापा के नाम
मुकेश थापा को नमक के दाने पर नाम लिखने और दाड़ी के बाल से पेंटिंग बनाने सहित कई अन्य अलग-अगल तरह से पेंटिंग बनाने के लिए राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कुल नौ अवॉर्ड से सम्मानित किया जा चुका है। इसमें 2012 में लिमका बुक ऑफ रिकॉर्ड, वर्ल्ड रिकॉर्ड एसोसिएशन चीन 2013, एवरेस्ट वर्ल्ड रिकॉर्ड नेपाल 2013, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड 2013।
एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड, यूनिक वर्ल्ड रिकॉर्ड, रिकॉर्ड होल्डर रिपब्लिक और एशिएस्ट वर्ल्ड रिकॉर्ड उनके नाम दर्ज है। इसके अलावा पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, अमिताभ बच्चन, सलमान खान सहित मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को वह उनकी पेंटिंग बनाकर गिफ्ट कर चुके हैं।