फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Mukesh Agnihotri Will Honour Baksho Devi with One Lakh Prize.

गरीब उड़नपरी बक्शो को मिलेगा सम्मान, मदद के लिए आगे आई सरकार

Wed, 07 Sep 2016 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना Updated Wed, 07 Sep 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
Mukesh Agnihotri Will Honour Baksho Devi with One Lakh Prize.

नंगे पांव पांच किलोमीटर की दौड़ जीतने वाली हिमाचल के ऊना की गरीब उड़नपरी बक्शो देवी को उद्योग मंत्री मुकेश अग्निहोत्री एक लाख का चैक देंगे। ईसपुर में जल्द ही बक्शो के लिए सम्मान समारोह होने जा रहा है।

विज्ञापन


प्रदेश सरकार ने इस बारे उपमंडल अधिकारी हरोली को सूचित कर दिया है। बक्शो देवी को इस बारे पत्र भेज दिया गया है। उद्योग मंत्री ने बताया कि बक्शो और उस जैसी अन्य गरीब और होनहार बेटियों को प्रोत्साहन के लिए सरकार प्रयासरत है।
विज्ञापन


पिछले दिनों उन्होंने यह घोषणा की थी, इसे पूरा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बक्शो और अन्य छिपी प्रतिभाओं को उभारने के लिए ट्रेनर का इंतजाम किया जाएगा। ईसपुर की रहने वाली बक्शो देवी ने अभावों के बीच जिला स्तरीय प्रतियोगिता में जीरो डिग्री तापमान में नंगे पांच किमी दौड़ लगाई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पेट दर्द के बावजूद जीता था गोल्ड मेडल

Mukesh Agnihotri Will Honour Baksho Devi with One Lakh Prize.

पेट में पत्थरी दर्द के बावजूद भी बक्शो ने पहला स्थान हासिल किया था। अमर उजाला में खबर छपते ही बक्शो सुर्खियों में आ गई। लोगों ने बक्शो की खुलकर मदद की। उद्योग मंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि उन्हें बक्शो जैसी प्रतिभाओं पर नाज है। सरकार ऐसी प्रतिभाओं को तलाशेगी, जो अभावों के चलते आगे नहीं बढ़ पा रही हैं।

हरोली में बनाई फुटबाल अकादमी
उद्योग मंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हिमाचल की लड़कियां खेलकूद में आगे बढ़ें, इसके लिए हरोली विधानसभा क्षेत्र में फुटबाल अकादमी बनाई है। प्रतिदिन इस अकादमी में सुबह 8 बजे तक 200 से अधिक लड़कियां यहां प्रेक्टिस करती हैं। यहां बाहरी राज्यों के कोच की तैनाती की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed