{"_id":"5c18f1e0bdec225727278597","slug":"mukesh-agnihotri-statement-over-minister-virender-kanwar","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंत्री के दर्द पर मुकेश का तंज, बोले- जनमंच में उठाओ मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंत्री के दर्द पर मुकेश का तंज, बोले- जनमंच में उठाओ मामला
Wed, 19 Dec 2018 11:33 AM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऊना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऊना
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Wed, 19 Dec 2018 11:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने पंचायतीराज मंत्री वीरेंद्र कंवर द्वारा सरकारी कार्यक्रमों में उनकी अनदेखी के बयान पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि कंवर को अपना मामला जनमंच में उठाना चाहिए।
विज्ञापन
गृह विधानसभा क्षेत्र हरोली में अग्निहोत्री ने कहा कि सरकार पर असंवैधानिक ताकतों का कब्जा है। पत्रकारों से बातचीत में अग्निहोत्री ने जयराम सरकार पर तीखा हमला बोला। मुकेश ने कहा कि हारे-नकारे नेता फर्जी विधायक और फर्जी मंत्री बनकर दनदना रहे हैं।
विज्ञापन
जनता द्वारा चुने हुए प्रतिनिधियों की अनदेखी हो रही है। अग्निहोत्री ने इस दौरान कांगड़ गांव में सामुदायिक भवन का लोकार्पण भी किया। उल्लेखनीय है कि बीते सोमवार को पंचायतीराज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने पत्रकार
विज्ञापन
वार्ता कर सरकार के जनमंच कार्यक्रम की तारीफों के पुल बांधे थे। इसी दौरान एक सवाल के जवाब में अनदेखी पर मंत्री का दर्द छलक उठा था। मंत्री ने कहा था कि जो उनके साथ हुआ है, उसकी शिकायत सीएम से की गई है।