फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   mukesh agnihotri statement over hp bjp govt six month tenure

मुकेश अग्निहोत्री बोले- तबादलों और जश्न मनाने में बीते छह माह

Wed, 27 Jun 2018 07:42 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 27 Jun 2018 07:42 PM IST
विज्ञापन
mukesh agnihotri statement over hp bjp govt six month tenure

प्रदेश भाजपा सरकार का छह माह के कार्यकाल निराशाजनक रहा है। सरकार तबादलों और जश्न मनाने में ही व्यस्त रही। यह बात कांग्रेस विधायक दल के नेता मुकेश अग्निहोत्री ने कही। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सरकार का सारा समय अपने को स्थापित करने के प्रयासों में ही निकल रहा है। प्रदेश में हर तरफ  अराजकता का माहौल है। सरकार कानून व्यवस्था स्थापित करने में नाकाम रही है। सरकार वित्तीय कुप्रबंधन का शिकार हो रही है।
विज्ञापन


अग्निहोत्री ने कहा कि सरकार चुनावी घोषणा पत्र में किए वायदों को पूरा करने से पीछे हट रही है। बेरोजगारी दूर करने के लिए कोई भी ठोस नीति या कार्यक्रम नहीं बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

अधिकारियों और कर्मचारियों पर अनुचित दबाव डाल रहे नेता

mukesh agnihotri statement over hp bjp govt six month tenure

प्रदेश में सत्ता के कई केंद्र बन गए हैं। हारे-नकारे लोग अपना वर्चस्व स्थापित करने के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों पर अनुचित दबाव डाल रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पूरी तरह से आरएसएस और एबीवीपी के प्रभाव में काम कर रहे हैं।

नतीजन प्रशासनिक अमला पटरी से उतर गया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री यह दलील दे रहे हैं कि हिमाचल प्रदेश को कर्जे की बैसाखियों से बाहर निकालना मुश्किल है और खुद सरकार अब तक लगभग 3 हजार करोड़ रुपये का कर्जा लेकर काम चला रही है।

हजारों कर्मचारियों के तबादले राजनीतिक प्रतिशोध की भावना से किए गए। नेशनल हाईवे के नाम पर भी जनता से धोखा हुआ है। शिमला में पेयजल संकट सरकार की सबसे बड़ी नाकामी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed