फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   mukesh Agnihotri statement, Congress govt will be formed in five states also, BJP will remain silent

Una News: मुकेश अग्निहोत्री बोले- पांच राज्यों में भी बनेगी कांग्रेस सरकार, भाजपा के पल्ले रहेगा रोना

Sat, 02 Dec 2023 07:40 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Published by: Krishan Singh Updated Sat, 02 Dec 2023 07:40 PM IST
सार

मुकेश अग्निहोत्री शनिवार को ऊना के पुराने बस अड्डे में मुख्यमंत्री की ओर से मेधावी विद्यार्थियों को टेबलेट वितरण कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि पांच राज्यों के परिणाम आएंगे।

विज्ञापन
mukesh Agnihotri statement, Congress govt will be formed in five states also, BJP will remain silent
सुखविंद्र सुक्खू के साथ उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री। - फोटो : संवाद

विस्तार

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि उनके और मुख्यमंत्री के बीच मतभेदों की बात उछालकर दुकानदारी चलाने वाले जरा संभल जाएं। यहां उनकी दुकानदारी नहीं चलेगी। मेरा और मुख्यमंत्री का बेहतर तालमेल है, प्रदेश की जनता के लिए समर्पित हैं। मुकेश अग्निहोत्री शनिवार को ऊना के पुराने बस अड्डे में मुख्यमंत्री की ओर से मेधावी विद्यार्थियों को टेबलेट वितरण कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि पांच राज्यों के परिणाम आएंगे। कांग्रेस मुक्त भारत की बातें करने वालों को इन पांच राज्यों में कांग्रेस सत्तासीन होती दिखेगी।

विज्ञापन


छतीसगढ़, तेलंगाना, मध्य प्रदेश आदि राज्यों में हमारी सरकार होगी और मिजोरम में कांग्रेस के बिना सरकार नहीं बनेगी। हिमाचल में भी लोकसभा चुनाव में भाजपा को चारों खाने चित्त करेंगे। प्रदेश में अब कांग्रेस सरकार की गाड़ी ने गियर पकड़ लिया है। भाजपा सरकार में प्रताड़ित रहे कर्मचारियों को सुखविंद्र सिंह सुक्खू की सरकार ने पुरानी पेंशन का अधिकार दिया। अब कांग्रेस इनके वोट की हकदार है। अगर भाजपा आई तो पेंशन का अधिकार छीन लेगी।
विज्ञापन


आने वाले समय में ओपीएस को लेकर कानून बनाकर सुरक्षित करेंगे। जयराम सरकार के समय पेपर बेचे जाते थे। कांग्रेस ने आते ही कर्मचारी चयन आयोग भंग किया। लोकसभा चुनाव में भाजपा के लोग वोट मांगने आएं तो इनके लिए दरवाजे और खिड़कियां बंद कर लें। सिर्फ कांग्रेस पार्टी को तरजीह दें। ऊना-हमीरपुर रेललाइन बनाने की बात करने वाले और हिमाचल निर्माण का विरोध करने वाले कांग्रेस की गारंटियों के बारे में पूछते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस गारंटियों अपने राज धर्म के तहत अगले चुनाव से पूर्व पूरा करेगी। आपदा में सरकार को 4500 करोड़ न देना पड़ता तो अभी तक सभी गारंटियां पूरी हो चुकी होतीं। भाजपा ने सरकार की विदेशी फंडिंग को रोक दिया, केंद्र सरकार से आपदा के लिए कोई आर्थिक मदद नहीं मिली। दिल्ली में वर्तमान राज्य सरकार ने बल्क ड्रग पार्क की पैरवी की और अब उसके लिए धनराशि मिल रही है। पीजीआई सैटेलाइट केंद्र ऊना के लिए पर्यावरण स्वीकृति मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के दृढ़ प्रयासों से मिली है।


सरकार का एक साल पूरा होने पर कांगड़ा में होगी रैली
उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस सरकार का एक वर्ष पूरा होने पर 11 दिसंबर को कांगड़ा में विशाल रैली होगी। सभी लोग सजधज कर वहां साथ चलें। कांग्रेस पार्टी के केंद्रीय नेता राहुल गांधी और प्रियंका रैली में आएंगे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed