फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mukesh Agnihotri said that Jal Shakti Department suffered the maximum loss of one thousand crores

हिमाचल: मुकेश बोले- जल शक्ति विभाग को को सबसे अधिक एक हजार करोड़ नुकसान, पंचवक्त्र मंदिर का रखरखाव होगा

Thu, 13 Jul 2023 11:37 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Published by: Krishan Singh Updated Thu, 13 Jul 2023 11:37 PM IST
सार

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने मंडी में पत्रकार वार्ता में कहा कि जल प्रलय में सबसे बड़ी चुनौती जल महकमे के सामने आई है और एक हजार करोड़ की चपत लगी है। 

विज्ञापन
Mukesh Agnihotri said that Jal Shakti Department suffered the maximum loss of one thousand crores
उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने पंचवक्त्र मंदिर व अन्य क्षेत्रों में नुकसान का जायजा लिया। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में बाढ़ से सबसे अधिक नुकसान जल शक्ति विभाग को हुआ है। जल प्रलय में सबसे बड़ी चुनौती जल महकमे के सामने आई है और एक हजार करोड़ की चपत लगी है। विभाग की 10 हजार में से करीब 50 फीसदी योजनाएं बाढ़ से प्रभावित हुई हैं। बाढ़ आने से पंप हाउस, मशीनरी, लाइनें, सोर्स ध्वस्त हो गए हैं। पंप हाउस में गाद भरने से संचालन ठप हुआ है। ऐसे विकट हालात में पानी की सप्लाई बहाल करना एक कठिन चुनौती है। यह बात उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने मंडी में पत्रकार वार्ता में कही। उन्हाेंने कहा कि विभाग के अधिकारी मुख्य अभियंता से लेकर फील्ड स्टाफ तक दिन-रात पानी बहाली के लिए दिन रात एक कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में विभाग के सभी अधिकारियों-कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। मंडी में पड्डल में स्थित पेयजल योजना का निरीक्षण किया तो पूरी योजना ध्वस्त हो गई है। रेत और गाद में ही पंप और मशीनें कैद दो गई हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन



पंचवक्त्र मंदिर के रखरखाव के लिए बुलाए जाएंगे भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के अधिकारी : मुकेश
 पंचवक्त्र मंदिर देवभूमि की आस्था का प्रतीक है और इस मंदिर का इतनी बाढ़ में भी कुछ नहीं बिगड़ना इस बात का प्रमाण है कि प्रदेश के लोगाें की आस्था कितनी प्रगाढ़ है।भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के अधिकारी भी इसके रख रखाव के लिए बुलाए जांएगे। यह बात उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कही। उप मुख्यमंत्री ने पंचवक्त्र महादेव मंदिर में रिस्टोरेशन कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि भीषण बाढ़ के बावजूद मंदिर पूरी तरह सुरक्षित है तथा इसमें स्थापित भगवान महादेव समेत सभी विग्रह यथास्थान स्थापित एवं सुरक्षित हैं। उन्होंने मंदिर के गर्भ गृह से गाद निकालने के साथ महादेव समेत अन्य विग्रहों को साफ करने का कार्य कर लिया गया है। मंदिर परिसर में अभी सिल्ट निकालने का काम जारी है। उन्होंने मंदिर में माथा टेका तथा बाढ़ पीड़ितों के कुशलक्षेम के लिए प्रार्थना की। इस मौके पर उन्हाेंने कहा कि मंदिराें को अधीन लेना ही बड़ी बात नहीं है उनका रख रखाव करना चुनौती पूर्ण है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed