फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   mukesh Agnihotri said that Himachal will acquire 7.19 percent stake in Chandigarh

Una News: अग्निहोत्री बोले-चंडीगढ़ पर 7.19 फीसदी हिस्सेदारी को हासिल करेगा हिमाचल

Sun, 19 Feb 2023 06:55 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Published by: Krishan Singh Updated Sun, 19 Feb 2023 06:55 PM IST
सार

चंडीगढ़ पर हिमाचल की 7.19 फीसदी हिस्सेदारी है। इस हिस्सेदारी को हासिल करने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।  यह बात उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने रविवार को राजकीय कन्या महाविद्यालय कोटला खुर्द में हिमोत्कर्ष साहित्य संस्कृति एवं जनकल्याण परिषद के वार्षिक अधिवेशन के मौके पर कही।

विज्ञापन
mukesh Agnihotri said that Himachal will acquire 7.19 percent stake in Chandigarh
कन्या महाविद्यालय कोटला खुर्द में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने छात्राओं को सम्मानित किया। - फोटो : संवाद

विस्तार

 चंडीगढ़ शहर पर पंजाब व हरियाणा का ही नहीं बल्कि हिमाचल प्रदेश का भी अधिकार है। चंडीगढ़ पर हिमाचल की 7.19 फीसदी हिस्सेदारी है। इस हिस्सेदारी को हासिल करने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। यह बात उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने रविवार को राजकीय कन्या महाविद्यालय कोटला खुर्द में हिमोत्कर्ष साहित्य संस्कृति एवं जनकल्याण परिषद के वार्षिक अधिवेशन के मौके पर कही। उन्होंने कहा कि आने वाले दिन में मां वैष्णो देवी से श्री चिंतपूर्णी मंदिर पीछे नहीं रहेगा। कई लोग हिंदुत्व का राग अलापते हैं, उन्हें बताएंगे कि मंदिरों का विकास कैसे होता है। कहा कि प्रदेश में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए दक्षिण भारत के मंदिरों का भ्रमण स्थानीय अधिकारियों को कराया जाएगा। मुबारिकपुर से लेकर चिंतपूर्णी तक डिजिटल स्क्रीन, सीसीटीवी कैमरे, पीने के लिए पानी का प्रबंध किया जाएगा। प्रदेश के सबसे लंबे पुल हरोली-रामपुर पुल पर लाइटों का कार्य भी पूर्ण किया जा चुका है। अब पुल पर सेल्फी प्वाइंट, फूड कोर्ट बन रहा है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रदेश में अब डीजल नहीं बल्कि इलेक्ट्रिक गाड़ियों को प्राथमिकता दी जा रही है। पूर्व सरकार ने जिन 350 डीजल गाड़ियों को खरीदना था, उनमें से वर्तमान सरकार केवल 150 गाड़ियों को ही खरीदेगी। हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) में 19 इलेक्ट्रिक गाड़ियों का पहला बेड़ा शामिल किया जा चुका है। आगामी दिनों में एचआरटीसी में 300 इलेक्ट्रिक बसों का बेड़ा शामिल किया जाएगा। प्रदेश के हर स्थान पर चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने हिमाचल के फर्जी नंबरों पर हजारों गाड़ियां पंजीकृत कर रखी हैं, उनकी जांच और परिवहन विभाग में गाड़ियों के पंजीकरण के घोटाले के संबंध में जांच के आदेश दिए जा चुके हैं।अग्निहोत्री ने कहा कि जिला में सिंथेटिक ड्रग्स का नामोनिशान मिटा देंगे। इसके लिए एक व्यापक अभियान चलाया जाएगा। नशे में संलिप्त किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि हेरोइन तस्करी में संलिप्त किसी आरोपी को बचाने यदि कोई राजनेता आए तो पुलिस उस नेता का नाम उजागर करे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed