फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mukesh Agnihotri said - Parwanoo to Kaithlighat fourlane is built in an unscientific manner

Solan News: मुकेश अग्निहोत्री बोले- अवैज्ञानिक ढंग से बना है परवाणू से कैथलीघाट फोरलेन

Sat, 12 Aug 2023 08:49 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन/परवाणू
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन/परवाणू Published by: Krishan Singh Updated Sat, 12 Aug 2023 08:49 PM IST
सार

मुकेश अग्निहोत्री ने परवाणू से कैथलीघाट तक बने फोरलेन के निर्माण में लापरवाही बरतने के आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि पत्थरों के लालच में पहाड़ों की अवैज्ञानिक कटिंग की गई है। 

विज्ञापन
Mukesh Agnihotri said - Parwanoo to Kaithlighat fourlane is built in an unscientific manner
मुकेश अग्निहोत्री ने लिया फोरलेन का जायजा। - फोटो : संवाद

विस्तार

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने परवाणू से कैथलीघाट तक बने फोरलेन के निर्माण में लापरवाही बरतने के आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि पत्थरों के लालच में पहाड़ों की अवैज्ञानिक कटिंग की गई है। इसकी वजह से भारी भूस्खलन हो रहा है। अग्निहोत्री शनिवार को चंडीगढ़ से शिमला जाते समय चक्कीमोड़ में रुके। उन्होंने ढही सड़क का निरीक्षण किया।

विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने अपना काफिला काफी पीछे रुकवाया और वहां से मोटरसाइकिल पर ढही सड़क के आसपास का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि नेशनल हाईवे पर लोगों को जान हथेली पर रखकर सफर करना पड़ रहा है। फोरलेन निर्माण कंपनी ने डंगे के निर्माण और सुरक्षा दीवारें, पत्थर, रेत और बजरी बचाने के लिए सही मानकों के साथ नहीं बनाई।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जब वे उद्योग मंत्री थे तो उन्होंने कंपनियों को चेताया था कि पहाड़ों से आप पत्थर निकालकर बाहरी राज्यों में भी बेच रहे हैं और सड़क के निर्माण पर भी लगा रहे हैं। इससे सड़क तो बन जाएगी लेकिन हिमाचल का बहुत नुकसान होगा और आज वही हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रदेश में सबसे अधिक नुकसान राष्ट्रीय राजमार्गों का हुआ है क्योंकि इनके निर्माण में कोताही बरती गई है। चंडीगढ़-शिमला राष्ट्रीय राजमार्ग जब फोरलेन नहीं था तब तक वह कभी बंद नहीं हुआ है। यह मार्ग हिमाचल की लाइफ लाइन है। इस मार्ग पर 10 से 12 ऐसे स्पॉट हैं जो कभी गिर सकते हैं।

उन्होंने कहा कि चक्कीमोड़ में स्थिति बेहद गंभीर है। उन्होंने एनएचएआई के अधिकारियों से भी बातचीत की। उन्होंने कहा कि चक्कीमोड़ पर नए सिरे से सड़क का निर्माण किया जाएगा। मौसम खुलने के बाद काम शुरू होगा। उसके 30 से 45 दिनों में सड़क का निर्माण पूरा होगा।

एचआरटीसी के घाटे पर चर्चा करते हुए कहा कि बारिश से बंद हो रही सड़कों की वजह से निगम को प्रतिदिन 30 से 35 लाख रुपये का नुकसान हो रहा है। वहीं जलशक्ति विभाग को करीब 1650 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। उन्होंने केन्द्रीय मंत्री से मुलाकात कर मांग की कि कम से कम हिमाचल को 500 करोड़ ही जारी कर दें।
 

मुकेश अग्निहोत्री ने दुर्घटनाग्रस्त बस चालक से वीडियो कॉल पर की बात

वहीं, सुंदरनगर बस दुर्घटना को लेकर शनिवार को उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने बस के चालक सुनील कुमार से वीडियो कॉल पर बात की। चालक ने बताया कि जमीन बैठने से हादसा हुआ। हादसे वाली जगह से आधा किलोमीटर पहले कार चालकों से सड़क की हालत को लेकर पूछताछ की थी, तो लोगों ने बताया कि सड़क ठीक है।

मुकेश ने पूछा-क्या आप बस के साथ ही नीचे चले गए, चोट तो नहीं आई, बस में सवारियां कितनी थीं। चालक ने बताया कि जमीन बैठने से बस सड़क से नीचे चली गई, कंडक्टर को चेहरे पर चोट आई है। हादसे के वक्त बस में 12 सवारियां थीं। सवारियों को हल्की चोटें लगी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed