फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mukesh Agnihotri said New schemes will be started in Himachal in the name of former cm Virbhadra Singh

Himachal: मुकेश अग्निहोत्री बोले- पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के नाम पर हिमाचल में शुरू होंगी नई योजनाएं

Sat, 24 Jun 2023 12:18 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 24 Jun 2023 12:18 PM IST
सार

अग्निहोत्री ने कहा कि हिमाचल के छह बार के मुख्यमंत्री रहे वीरभद्र सिंह जैसे बड़े नेता को प्रतिमा के विवाद में घसीटना ठीक नहीं है। मुकेश ने वीरभद्र सिंह के नाम पर प्रदेश में नई योजनाएं शुरू करने के संकेत भी दिए। 

विज्ञापन
Mukesh Agnihotri said  New schemes will be started in Himachal in the name of former cm Virbhadra Singh
उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत वीरभद्र सिंह की रिज मैदान पर प्रतिमा लगाने पर कोई विरोधाभास नहीं है। इस बाबत जल्द फैसला होगा। अग्निहोत्री ने कहा कि हिमाचल के छह बार के मुख्यमंत्री रहे वीरभद्र सिंह जैसे बड़े नेता को प्रतिमा के विवाद में घसीटना ठीक नहीं है। मुकेश ने वीरभद्र सिंह के नाम पर प्रदेश में नई योजनाएं शुरू करने के संकेत भी दिए। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि वीरभद्र सिंह ने 60 साल तक प्रदेश की जनता के दिलों पर राज किया है। वीरभद्र सिंह किसी क्षेत्र या जाति विशेष के नेता नहीं थे। सेब राज्य के साथ ऊर्जा राज्य के तौर पर प्रदेश को विकसित किया। कई लोगों को राजनीति में लाए।

विज्ञापन


प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री वाईएस परमार और वीरभद्र सिंह ने हिमाचल में कांग्रेस को स्थापित किया और आगे बढ़ाया। सैंज के लोगों ने अपनी भावना दिखाते हुए वहां वीरभद्र की पहली प्रतिमा को स्थापित किया है। आने वाले समय में रिज मैदान सहित अन्य स्थानों पर प्रतिमाएं लगाने के फैसले होते रहेंगे। उनके नाम से योजनाएं भी चलाई जाएंगी। प्रतिमा को शिमला में लगाने को लेकर कोई विवाद नहीं है। रिज के लिए कोई तारीख तय नहीं हुई थी। मुकेश ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री जयराम का यह कहना कि उनकी पार्टी की मर्यादा वीरभद्र की प्रतिमा लगाने की इजाजत नहीं देती थी, गलत है। वीरभद्र किसी भी राजनीतिक दल से ऊपर वाले नेता हैं। इन विवादों में परमार और वीरभद्र को लाना सही नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed