फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mukesh agnihotri said Center withheld Rs 4,950 crore at the behest of Himachal BJP leaders

Himachal: उपमुख्यमंत्री मुकेश बोले- हिमाचल के भाजपा नेताओं के कहने पर केंद्र ने रोके 4,950 करोड़

Fri, 03 Nov 2023 08:10 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 03 Nov 2023 08:10 PM IST
सार

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री और राजस्व एवं बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने यह आरोप लगाते हुए कहा है कि प्राकृतिक आपदा पर भी भाजपा नेता राजनीति करने से बाज नहीं आ रहे हैं।

विज्ञापन
Mukesh agnihotri said Center withheld Rs 4,950 crore at the behest of Himachal BJP leaders
उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल के भाजपा नेताओं के कहने पर केंद्र सरकार ने प्रदेश को जारी होने वाली आपदा राहत राशि रोक दी है। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री और राजस्व एवं बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने यह आरोप लगाते हुए कहा है कि प्राकृतिक आपदा पर भी भाजपा नेता राजनीति करने से बाज नहीं आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि आपदा के क्लेम के 4,950 करोड़ रुपये केंद्र सरकार से न मिलने के लिए हिमाचल भाजपा जिम्मेदार है। भाजपा नेताओं की वजह से ही केंद्र ने यह राशि रोकी है। आपदा से नुकसान का 6,746 करोड़ रुपये का पहला प्रस्ताव हिमाचल सरकार ने 10 अगस्त को केंद्र सरकार को भेज दिया था। उसके बाद 9,900 करोड़ रुपये का संशोधित प्रस्ताव 10 अक्तूबर को भेजा गया है।

विज्ञापन


कुल क्लेम का 50 फीसदी यानी 4950 करोड़ रुपये हिमाचल प्रदेश का हक बनता है। यह राशि केंद्र सरकार को तुरंत जारी करनी चाहिए, जिससे लोगों के पुनर्वास और पुनर्निर्माण कार्य में तेजी लाई जा सके। मुकेश अग्निहोत्री व जगत सिंह नेगी ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि अभी तक क्लेम का एक पैसा भी केंद्र सरकार ने हिमाचल को नहीं दिया है। केंद्र की तीन टीमें अब तक प्रदेश में प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान का आकलन कर लौट चुकी हैं। केंद्र सरकार ने हिमाचल में आई आपदा को न तो राष्ट्रीय आपदा घोषित किया गया और न ही इस आपदा से उबरने के लिए कोई विशेष राहत पैकेज दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि हिमाचल भाजपा के नेता इस धनराशि को जारी नहीं होने दे रहे हैं। इसी तरह से बिजली कंपनियों से वाटर सेस लेने के लिए बार-बार रोका जा रहा है।

विज्ञापन

जयराम को भाजपा के कुछ नेता दिल्ली भेजने का रच रहे षड्यंत्र : विक्रमादित्य

लोक निर्माण विभाग मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने लोकसभा चुनाव को लेकर छतरी में लवी मेले के दौरान बड़ा बयान देकर सियासत गरमा दी है। उन्होंने सराज की जनता को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा के कुछ षड्यंत्रकारी नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर को मंडी लोकसभा चुनाव में टिकट देकर दिल्ली भेजने की तैयारी कर रहे हैं। यह आपको तय करना है कि उन्हें दिल्ली भेजना है या हिमाचल भाजपा के शीर्ष नेतृत्व को हिमाचल में रखना है। विक्रमादित्य ने कहा कि यह आपको सोचना है कि अगर जयराम दिल्ली चले गए तो उनकी वापसी फिर मुश्किल है।

उन्होंने कहा कि जयराम के खिलाफ भाजपा में षड्यंत्र शुरू हो गया है। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि समझदार को इशारा काफी होता है। उन्होंने कहा कि यह कोई चुनावी मंच नहीं है। सराज के लोगों को यह जानकारी देना जरूरी था। विक्रमादित्य सिंह के इस बयान ने मंडी में सियासत गरमा दी है। उन्होंने एक तीर से दो निशाने लगाए हैं। इस बयान से उन्होंने वर्तमान सांसद और अपनी माता प्रतिभा सिंह को डिफेंस किया और दूसरी तरफ नेता प्रतिपक्ष को टिकट न मिले इसके लिए उनके ही गृह क्षेत्र से सियासी तीर छोड़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed