फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mukesh Agnihotri said Bus services will start soon on 100 routes under Darshan Seva Yojana.

Himachal: मुकेश अग्निहोत्री बोले- दर्शन सेवा योजना के तहत 100 रूटों पर जल्द शुरू होंगी बस सेवाएं

Fri, 20 Oct 2023 07:30 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, भरवाईं/चिंतपूर्णी (ऊना)
संवाद न्यूज एजेंसी, भरवाईं/चिंतपूर्णी (ऊना) Published by: Krishan Singh Updated Fri, 20 Oct 2023 07:30 PM IST
सार

मुकेश अग्निहोत्री  ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में माता चिंतपूर्णी, माता ज्वाला जी, माता चामुंडा, माता नयना देवी तथा बाबा बालक नाथ जैसे अनेक प्रमुख धार्मिक स्थल हैं, जहां पर वर्ष भर लाखों श्रद्धालुओं का आना-जाना रहता है।

विज्ञापन
Mukesh Agnihotri said Bus services will start soon on 100 routes under Darshan Seva Yojana.
उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने माता चिंतपूर्णी मंदिर में की पूजा। - फोटो : संवाद

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश सरकार धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कृतसंकल्प है। इस कड़ी में सरकार के अधीन मंदिरों में व्यवस्था सुधारीकरण के साथ श्रद्धालुओं की सुविधाओं में निरंतर इजाफा किया जा रहा है। यह बात उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने उत्तर भारत के प्रमुख धार्मिक स्थल माता चिंतपूर्णी मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना के उपरांत पत्रकारों को संबोधित करते हुए दी। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में माता चिंतपूर्णी, माता ज्वाला जी, माता चामुंडा, माता नयनादेवी तथा बाबा बालकनाथ जैसे अनेक प्रमुख धार्मिक स्थल हैं जहां पर वर्षभर लाखों श्रद्धालुओं का आना-जाना रहता है।

विज्ञापन


देश के सभी धार्मिक स्थलों में श्रद्धालुओं की सुविधाजनक आवाजाही और इन स्थलों पर बेहतरीन सुविधाएं प्रदान करने के लिए दर्शन सेवा योजना के तहत प्रदेश के भीतर तथा अन्य राज्यों के धार्मिक स्थलों के लिए लगभग 100 नए बस रूट आरंभ किए जा रहे हैं। अग्निहोत्री ने कहा कि एक मास्टर प्लान के तहत पर्यटक सुविधा परिसरों का निर्माण किया जा रहा है। इनके लिए एक विश्व स्तरीय सलाहकार नियुक्त किया गया है। कहा कि प्रदेश के धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालुओं की सुविधा के मद्देनजर फैसले लिए जाएंगे तथा इस दौरान स्थानीय निवासियों के हितों का भी ध्यान रखा जाएगा। इस अवसर पर एसडीएम अंब विवेक महाजन, मंदिर अधिकारी चिंतपूर्णी अजय सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed