फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mukesh Agnihotri said BJP's second engine will also be defeated in the municipal elections

MC Shimla Election: मुकेश अग्निहोत्री बोले- नगर निगम चुनाव में भाजपा के दूसरे इंजन की भी होगी हार

Thu, 27 Apr 2023 04:59 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 27 Apr 2023 04:59 PM IST
सार

गुरुवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन शिमला में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि चुनावों से पहले भाजपा में उथल-पुथल मच गई है। चुनावों के बीच पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बदला दिया गया है। 

विज्ञापन
Mukesh Agnihotri said BJP's second engine will also be defeated in the municipal elections
उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा है कि नगर निगम शिमला के चुनाव में कांग्रेस की जीत होगी। तीन चौथाई बहुमत से नगर निगम में कांग्रेस काबिज होंगे। पूर्व की भाजपा सरकार ने अपने कार्यकाल के दौरान चुनाव नहीं करवाए। भाजपा ने शिमला के साथ अन्याय किया। अब कांग्रेस लोकतंत्र की बहाली करवा रही है। ट्रिपल इंजन का दंभ भरने वाले भाजपा के दूसरे इंजन की नगर निगम शिमला के चुनाव में हार होगी।

विज्ञापन


गुरुवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन शिमला में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि चुनावों से पहले भाजपा में उथल-पुथल मच गई है। चुनावों के बीच पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बदला दिया गया है। बिंदल कह रहे हैं कि उनकी इनिंग नगर निगम चुनावों के बाद शुरू होगी, इससे साफ है कि भाजपा की चुनाव में हार होगी। मुकेश ने कहा कि गारंटियों को पूरा करना कांग्रेस का राजधर्म है। कांग्रेस ने ओपीएस बहाल की है। भाजपा की अटल सरकार ने पेंशन का अधिकार छीना था। राज्यों को विवश किया गया था। सभी गारंटियों का हिसाब देकर ही कांग्रेस 2027 के विधानसभा चुनावों में उतरेगी।
विज्ञापन


मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि कांग्रेस शिमला में सुचारू यातायात और ट्रैफिक की समस्या को दूर करने के लिए ट्रांसपोर्ट रोपवे लगाने जा रही है। यह प्रोजेक्ट 1,546 करोड़ का होगा। 15 किलोमीटर के इस रोपवे में हवा में 15 स्टेशन होंगे। अक्तूबर 2023 तक इसका टेंडर होगा। ट्रांसपोर्ट में सुधार के लिए 20 इलेक्ट्रिक बसें चुनाव आचार संहिता समाप्त होने के बाद चलेगी। ढली का डिपो पूरी तरह इलेक्ट्रिक होगा। शिमला में रात को 12 बजे तक बसें चलाई जाएंगी। वर्ष 2025 तक शिमला में 24 घंटे साफ व स्वच्छ पानी दिया जाएगा। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह भी मौजूद रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed