फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Muhammad Ayyub shekh awarded sena medal hails from chamba himachal pradesh

हिमाचल के जाबांज को मिलेगा सेना मेडल, मार गिराए थे दो आतंकी

Wed, 29 Jan 2020 11:57 AM IST
अरविन्द ठाकुर सुभाष कुमार अग्निहोत्री, अमर उजाला, चंबा
सुभाष कुमार अग्निहोत्री, अमर उजाला, चंबा Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 29 Jan 2020 11:57 AM IST
विज्ञापन
Muhammad Ayyub shekh awarded sena medal hails from chamba himachal pradesh
- फोटो : अमर उजाला

कश्मीर में 2019 में सर्च ऑपरेशन के दौरान दो आतंकियों को ढेर करने वाले चंबा जिले के जांबाज सैनिक मोहम्मद अयूब शेख को सेना मेडल से नवाजा जाएगा। चुराह विधानसभा क्षेत्र के सेईकोठी निवासी मोहम्मद अयूब शेख राजपूताना राइफल यूनिट में दस वर्षों से देशसेवा कर रहे हैं।

विज्ञापन


26 जनवरी को गणतंत्र दिवस पर उनका नाम सेना मेडल के लिए चुना गया है। अब मार्च या अगस्त में सेना मुख्यालय में होने वाले सम्मान समारोह में मोहम्मद अयूब शेख को सेना मेडल से नवाजा जाएगा। वर्तमान में मोहम्मद अयूब शेख कश्मीर में ड्यूटी पर तैनात हैं। 
विज्ञापन


जिला चंबा के दो जांबाजों को सेना मेडल मिला है। इनमें मोहम्मद अयूब शेख का नाम भी शामिल हो गए है। चुराह के खेला निवासी मोहम्मद अयूब शेख के पिता शुक्रदीन शेख लोनिवि मंडल तीसा में बेलदार हैं। माता छम्मा बेगम गृहिणी हैं। मोहम्मद शेख ने बताया कि वर्ष 2019 में कश्मीर में सर्च ऑपरेेशन के दौरान उन्होंने दो आतंकी मार गिराए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


26 जनवरी को सेना ने सूची जारी कर उन्हें सेना मेडल देने की घोषणा की। बेटे की इस उपलब्धि पर पिता शुक्रदीन शेख और माता छम्मा बेगम बेहद खुश हैं। विधानसभा उपाध्यक्ष हंसराज ने मोहम्मद अयूब शेख की इस उपलब्धि पर उन्हें और परिवार को बधाई दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed