फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   MTW Recruitment Can be challenged to ADM in 15 days

MTW Recruitment: मल्टी टास्क वर्कर भर्ती को एडीएम के पास 15 दिन में दे सकते हैं चुनौती

Tue, 30 Aug 2022 10:37 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 30 Aug 2022 10:37 AM IST
सार

प्रधान सचिव शिक्षा देवेश कुमार ने बताया कि प्रदेश के सरकारी स्कूलों में 8,000 पार्ट टाइम मल्टी टास्क वर्करों की भर्ती प्रक्रिया जारी है। उपमंडल अधिकारियों की अध्यक्षता वाली कमेटी के माध्यम से यह भर्तियां की जा रही हैं।

विज्ञापन
MTW Recruitment Can be challenged to ADM in 15 days
शिक्षा विभाग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में जारी पार्ट टाइम मल्टी टास्क वर्करों की भर्ती को अतिरिक्त जिला उपायुक्त (एडीएम) के पास चुनौती दी जा सकती है। शिक्षा विभाग ने कई स्कूलों से भर्ती से संबंधित गड़बड़ी की शिकायतें मिलने पर भर्ती की नीति में प्रावधान करते हुए नियम 19 को जोड़ दिया है। राज्यपाल की ओर से मंजूरी मिलने के बाद सोमवार को शिक्षा विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। प्रधान सचिव शिक्षा देवेश कुमार ने बताया कि प्रदेश के सरकारी स्कूलों में 8,000 पार्ट टाइम मल्टी टास्क वर्करों की भर्ती प्रक्रिया जारी है। उपमंडल अधिकारियों की अध्यक्षता वाली कमेटी के माध्यम से यह भर्तियां की जा रही हैं।

विज्ञापन


कई स्कूलों से भर्ती में सभी नियमों को पूरा नहीं करने की शिकायतें प्राप्त हुई हैं। ऐसे में शिक्षा विभाग ने भर्ती की नीति में नियम 19 को जोड़ दिया है। इस नियम के तहत भर्ती से संबंधित शिकायत को नियुक्ति होने के 15 दिनों के भीतर चुनौती दी जा सकती है। अतिरिक्त जिला उपायुक्त को 30 दिनों के भीतर शिकायत का निपटारा करना होगा। उन्होंने बताया कि एडीएम के फैसले से नाखुश लोग उच्च या प्रारंभिक शिक्षा निदेशक से मामला उठा सकते हैं। एडीएम का फैसला आने के 15 दिनों के भीतर शिक्षा निदेशालय से संपर्क करना होगा। शिक्षा निदेशकों को 60 दिनों के भीतर शिकायतों का निपटारा करने के आदेश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed