फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   MS Ramachandra Rao will be the new Chief Justice of Himachal

HP High Court New CJ: एमएस रामचंद्र राव हिमाचल के नए मुख्य न्यायाधीश नियुक्त, अधिसूचना जारी

Sat, 27 May 2023 09:38 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 27 May 2023 09:38 AM IST
सार

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने न्यायमूर्ति एए सैयद की सेवानिवृत्ति के बाद न्यायमूर्ति राव को अगले मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्ति देने की सिफारिश की थी। मौजूदा वक्त में वरिष्ठतम जज न्यायमूर्ति तरलोक सिंह चौहान बतौर कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश सेवाएं दे रहे थे।

विज्ञापन
MS Ramachandra Rao will be the new Chief Justice of Himachal
एमएस रामचंद्र राव हिमाचल हाईकोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

न्यायमूर्ति एमएस रामचंद्र राव को हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। शुक्रवार देर रात केंद्र सरकार ने इस बारे में अधिसूचना जारी की। उनका जन्म 7 अगस्त, 1966 को हैदराबाद में हुआ था। 7 सितंबर, 1989 को एक वकील के रूप में उनका नामांकन हुआ था। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने न्यायमूर्ति एए सैयद की सेवानिवृत्ति के बाद न्यायमूर्ति राव को अगले मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्ति देने की सिफारिश की थी। मौजूदा वक्त में वरिष्ठतम जज न्यायमूर्ति तरलोक सिंह चौहान बतौर कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश सेवाएं दे रहे थे।

विज्ञापन


1991 बैच के कैंब्रिज विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र रहे रामचंद्र राव को अपने मास्टर्स कोर्स के लिए कैंब्रिज कॉमनवेल्थ स्कॉलरशिप, बैंक ऑफ क्रेडिट और कॉमर्स इंटरनेशनल स्कॉलरशिप और इनर टेंपल के स्कॉलरशिप ट्रस्ट से पेगासस स्कॉलरशिप से भी सम्मानित किया गया है। उनके पिता न्यायमूर्ति एम जगन्नाथ राव भी न्यायाधीश थे।
विज्ञापन


साल 2012 में बने थे न्यायाधीश
न्यायमूर्ति राव को 29 जून, 2012 को आंध्र प्रदेश के हाईकोर्ट के न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया था। आंध्र प्रदेश राज्य के विभाजन के बाद उन्होंने तेलंगाना को अपने मूल हाईकोर्ट के रूप में चुना। उन्हें 12 अक्तूबर, 2021 को पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के न्यायाधीश के रूप में स्थानांतरित किया गया था, जहां वह मौजूदा वक्त में न्यायाधीश थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed