बाबरी केस में कोर्ट का फैसला स्वागत योग्य: कश्यप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और सांसद सुरेश कश्यप ने बुधवार को बाबरी मस्जिद केस का सीबीआई कोर्ट की ओर से सुनाए गए फैसले का स्वागत किया है। 28 साल बाद बाबरी मस्जिद केस में भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी सहित 32 आरोपियों को बरी कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि कोर्ट के माध्यम से यह ऐतिहासिक फैसला सामने आया है, जिसमें कोर्ट ने माना है कि बाबरी मस्जिद में घटना अचानक हुई थी और तस्वीरों के आधार पर किसी को दोषी करार नहीं दिया जा सकता। उन्होंने कहा कि ढांचा दहन की घटना अचानक शुरू हुई थी और उसके पीछे कार सेवकों की कोई मंशा नहीं थी, अशोक सिंघल जैसे वरिष्ठ नेता भी ढांचे को सुरक्षित रखना चाहते थे। उन्होंने कहा कि लंबे समय के इंतजार के बाद आज कोर्ट के माध्यम से भी सच्चाई सामने आई है।
भाजपा नेताओं को बरी करने का फैसला सराहनीय : शशि दत्त
भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता शशि दत्त ने कहा है कि विशेष अदालत की ओर से लाल कृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, कल्याण सिंह, उमा भारती सहित 32 नेताओं को सभी आरोपों से बरी करने के निर्णय का भाजपा स्वागत करती है। यह सत्य की जीत है। लंबे समय से न्याय की प्रतीक्षा आज पूरी हुई है। कांग्रेस की सरकारों के षड्यंत्र आज फिर एक बार बेनकाब हुए हैं।