शांता ने पीएम को लिखी चिट्ठी, कहा- किसानों को सीधी आर्थिक मदद देने की जरूरत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा-कांगड़ा संसदीय क्षेत्र के सांसद एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता शांता कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखी है। शांता ने लिखा है कि किसानों को सीधी आर्थिक मदद देने की जरूरत है।
शांता ने तीन साल पहले उनकी अध्यक्षता में बनी कमेटी की पीएम को सौंपी रिपोर्ट की सिफारिशों को लागू करने की भी मांग की है। धर्मशाला में बुधवार को मीडिया से बातचीत में शांता कुमार ने कहा कि किसानों को अमेरिका सहित विश्व के अन्य देशों की तर्ज पर सीधी आर्थिक मदद करने, लोगों को आपूर्ति होने
वाले अनाज के सिस्टम में बदलाव करने, भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) में भ्रष्टाचार को रोकने, एफसीआई की फिजूलखर्ची को रोकने के लिए विशेष कदम उठाने की जरूरत है।
खाद्य आपूर्ति प्रणाली में लीकेज 30 हजार करोड़ का नुकसान
खाद्य आपूर्ति प्रणाली में लीकेज के कारण लगभग 30 हजार करोड़ का नुकसान हो रहा है। दूसरी ओर केंद्र किसानों को खाद अनुदान में 72 हजार करोड़ रुपये खर्च रहा है। अगर केंद्र चाहे तो इसी एक लाख करोड़ रुपये की सीधी मदद देकर किसानों को दें तो उससे किसान की आर्थिकी सुदृढ़ होगी।
उन्होंने कहा कि किसानों के कल्याण के लिए कर भी लगाना पड़े, तो लगा दिया जाए। इस मौके पर भाजपा के प्रदेश सह मीडिया प्रभारी राकेश शर्मा, संजय शर्मा, सुनील मनोचा आदि उपस्थित रहे।
‘किसी के पास नहीं मोदी का विकल्प’
शांता कुमार ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनावों के लिए किसी भी राजनीतिक दल के पास कोई चेहरा नहीं है, जो नरेंद्र मोदी को टक्कर दे सके। भाजपा 2019 में केंद्र में फिर से सरकार बनाएगी।
उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के चार साल के कार्यकाल में दिल्ली का भ्रष्टाचार खत्म हुआ है। अब निचले स्तर पर भी भ्रष्टाचार कम हो रहा है। उपचुनावों में भाजपा की हार पर शांता ने कहा कि छोटे चुनावों के परिणामों से आम चुनाव पर कोई असर नहीं पड़ता है।