फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Khushwant Singh Literature Festival Kasauli 2026 Wangchuk Satinder Sartaaj October 23 to 25

हिमाचल: नीट पेपर लीक, शिक्षा व्यवस्था और जेन जी आंदोलन पर तपेगा कसौली लिटफेस्ट, कई चर्चित हस्तियां होंगी शामिल

Tue, 13 Oct 2026 09:41 AM IST
Ankesh Dogra सोमदत्त शर्मा, सोलन।
सोमदत्त शर्मा, सोलन। Published by: Ankesh Dogra Updated Tue, 13 Oct 2026 09:41 AM IST
सार

सोलन के कसौली क्लब में 23 से 25 अक्तूबर तक खुशवंत सिंह लिटरेचर फेस्टिवल आयोजित होगा। इस बार शिक्षा व्यवस्था, नीट पेपर लीक और जेन जी आंदोलन जैसे मुद्दों पर चर्चा होगी। वांगचुक, सतिंदर सरताज, इम्तियाज अली और पूजा बेदी समेत कई चर्चित हस्तियां कार्यक्रम में शामिल होंगी।

विज्ञापन
Khushwant Singh Literature Festival Kasauli 2026 Wangchuk Satinder Sartaaj October 23 to 25
सोनम वांगचुक/सतिंदर सरताज - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के कसौली क्लब में 23 से 25 अक्तूबर तक आयोजित होने वाला खुशवंत सिंह लिटरेचर फेस्टिवल इस बार शिक्षा व्यवस्था, नीट पेपर लीक और जेन जी आंदोलन जैसे चर्चित मुद्दों पर केंद्रित रहेगा। साहित्य, पत्रकारिता, सिनेमा, संगीत और समसामयिक विषयों से जुड़ी कई प्रमुख हस्तियां इस आयोजन में हिस्सा लेंगी। वर्ष 2026 में चर्चा में रहे वांगचुक भी पहली बार इस लिटफेस्ट में शामिल होंगे। प्रसिद्ध पंजाबी सूफी गायक सतिंदर सरताज की मौजूदगी भी आयोजन का प्रमुख आकर्षण रहेगी।

विज्ञापन


शिक्षा व्यवस्था और जेन जी आंदोलन पर होगी चर्चा
इस बार लिटफेस्ट में देश की शिक्षा व्यवस्था और नीट पेपर लीक से जुड़े विवादों पर चर्चा होगी। इसके साथ ही जेन जी के आंदोलनों और युवाओं से जुड़े मुद्दों पर भी वक्ता अपनी राय रखेंगे। वांगचुक इन विषयों पर अपनी बात साझा करेंगे। उनकी भागीदारी से शिक्षा, युवाओं और देश में चल रहे आंदोलनों से जुड़े सवालों पर चर्चा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन


ऑपरेशन सिंदूर पर किताब के जरिए सामने आएगी अंदरूनी कहानी
लिटफेस्ट में वरिष्ठ पत्रकार विष्णु सोम भी शामिल होंगे। उनकी चर्चित पुस्तक द स्काई वॉरियर्स : ऑपरेशन सिंदूर अनवील्ड पर चर्चा होगी। इस पुस्तक में 7 से 10 मई के बीच भारत और पाकिस्तान के बीच हुए हवाई संघर्ष तथा ऑपरेशन सिंदूर से जुड़े घटनाक्रम का विवरण दिया गया है। पुस्तक में भारतीय वायु सेना के अधिकारियों और पायलटों के अनुभवों तथा उन घटनाओं से जुड़े कुछ अनकहे किस्सों को शामिल किया गया है। इसमें 88 घंटों के दौरान हुए घटनाक्रम का विवरण प्रस्तुत किया गया है। इस सत्र में पुस्तक की विषयवस्तु और उसमें दर्ज अनुभव चर्चा का हिस्सा होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

इम्तियाज अली और पूजा बेदी भी होंगी शामिल
सिनेमा और कला जगत से जुड़े फिल्म निर्माता इम्तियाज अली और अभिनेत्री पूजा बेदी के नाम भी कार्यक्रम के लिए तय हो गए हैं। इनके अलावा अभिनेत्री दिव्या दत्ता और संध्या मृदुल भी लिटफेस्ट में शामिल होंगी। साहित्य और सिनेमा के मेल से जुड़े सत्रों में इन हस्तियों की भागीदारी रहेगी।

सतिंदर सरताज की मौजूदगी भी रहेगी खास
प्रसिद्ध पंजाबी सूफी गायक सतिंदर सरताज भी कसौली पहुंचेंगे। संगीत और साहित्य में रुचि रखने वाले लोगों के लिए उनकी उपस्थिति आयोजन का प्रमुख आकर्षण होगी। जाने-माने पत्रकार, लेखक और राजनीतिक संपादक हरतोष सिंह बल भी लिटफेस्ट में हिस्सा लेंगे। इसके साथ ही सीए सार्थक आहुजा की नई पुस्तक द मनी बॉल पर चर्चा होगी। तीन दिन तक चलने वाले इस आयोजन में साहित्य, पत्रकारिता, राजनीति, शिक्षा, संगीत और सिनेमा से जुड़े विभिन्न विषयों पर संवाद होगा। अलग-अलग क्षेत्रों की चर्चित हस्तियों की भागीदारी से कसौली का यह साहित्यिक आयोजन पाठकों और विचारों में रुचि रखने वाले लोगों के लिए खास रहने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed