फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   MP shanta kumar and Anurag reached delhi

शांता और अनुराग के लिए दिल्ली में लाबिंग

Mon, 19 May 2014 11:17 PM IST
Updated Mon, 19 May 2014 11:17 PM IST
विज्ञापन
MP shanta kumar and Anurag reached delhi

नरेंद्र मोदी की सरकार में मंत्रिपद पाने की चाह में शांता कुमार और अनुराग ठाकुर के लिए जोरदार लाबिंग हो रही है। अनुराग ठाकुर के दिल्ली पहुंचते ही युवा मोर्चा ने भाजपा मुख्यालय में उनका जोरदार स्वागत किया।

विज्ञापन


युवा कोटे से उन्हें मंत्री बनाने के लिए पैरवी चल रही है। अनुराग ठाकुर सोमवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह से भी मिले। इससे पहले शांता कुमार भी राजनाथ सिंह से बाबा रामदेव के साथ मिल चुके हैं।
विज्ञापन


शांता ने कहा था कि वह बाबा रामदेव की प्रेरणा से चुनाव लड़ने को राजी हुए थे। माना जा रहा है कि बाबा भी उनके लिए सिफारिश कर सकते हैं।

रामस्वरूप शर्मा भ्‍ाी दिल्ली पहुंचे

MP shanta kumar and Anurag reached delhi

इधर, मंडी से पहली बार सांसद बने रामस्वरूप शर्मा दिल्ली पहुंचते ही सबसे पहले झंडेवाला स्थित संघ कार्यालय पहुंचे और सभी से आशीर्वाद लिया।

इसके बाद वह शांता और जेपी नड्डा से भी मिले। शिमला से सांसद वीरेंद्र कश्यप भी दिल्ली पहुंच गए हैं।

मंगलवार को दिल्ली में भाजपा संसदीय दल की बैठक है, जिसमें नरेंद्र मोदी को नेता चुने जाने की औपचारिकता पूरी होनी है।

वीरभद्र ने की शांता को मंत्री बनाने की वकालत

MP shanta kumar and Anurag reached delhi

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने नरेंद्र मोदी सरकार में शांता कुमार को मंत्री बनाने की वकालत की है। वीरभद्र ने कहा कि शांता कुमार काबिल और वरिष्ठ नेता हैं।

उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन में कभी शालीनता को नहीं छोड़ी। मुख्यमंत्री ने नरेंद्र मोदी की केंद्र सरकार के साथ अच्छे रिश्ते बनाने और काम करने की इच्छा जताई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed