{"_id":"5807383a4f1c1b672c7042ca","slug":"mp-ram-swaroop-sharma-statement-on-pm-modi-rally-at-mandi","type":"story","status":"publish","title_hn":"'सफल रही पीएम मोदी की रैली, सीएम कर रहे गलत बयानबाजी'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'सफल रही पीएम मोदी की रैली, सीएम कर रहे गलत बयानबाजी'
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
Updated Wed, 19 Oct 2016 02:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा ने पीएम मोदी की मंडी रैली को सफल बताया है। मंडी में पत्रकारों से बात करते हुए सांसद व रैली प्रभारी रामस्वरूप शर्मा ने कहा कि न सिर्फ मंडी संसदीय क्षेत्र बल्कि किन्नौर, लाहौल स्पीति जैसे जिलों से भी लोग मोदी की रैली में पहुंचे थे।
विज्ञापन
प्रदेश भर से करीब 1 लाख लोग रैली में जुटे थे। वहीं, सीएम का यह कहना कि रैली में सिर्फ 15 हजार लोग थे तो यह गलत है। सांसद ने कहा कि एक वरिष्ठ नेता होने के नाते सीएम का ऐसी बयानबाजी करना सही नहीं है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पार्टी नेताओं को जो टारगेट दिया गया था वह पूरा किया गया। पीएम मोदी ने रैली में कोई घोषणा नहीं की, इस सवाल के जवाब में रामस्वरूप शर्मा ने कहा कि पीएम ने पहले ही हिमाचल को काफी कुछ दिया है।
विज्ञापन
सवा दो साल के कार्यकाल में हिमाचल को कई नए हाइवे, एम्स, मेडिकल कॉलेज, विशेष पैकेज, पठानकोट मंडी रेलवे जैसे प्रोजेक्ट मिल चुके हैं। ऐसा पहले किसी प्रधानमंत्री के कार्यकाल के दौरान नहीं हुआ।
उन्होंने कहा कि पीएम मोदी की यह कोई आखिरी रैली नहीं थी जो ये समझा जाए कि उन्होंने हिमाचल को कुछ नहीं दिया। अभी तो शुरुआत है और जल्द ही पीएम हिमाचल में कई और रैलियां करेंगे।
स्वच्छता को लेकर सीएम के बयान पर सांसद ने कहा कि मैं भी मंडी का रहने वाला हूं और हम सभी मंडी वासियों की मेहनत से ही जिला देश भर में स्वच्छता अभियान में चमका है। ये सबकी मेहनत का ही नतीजा है कि मंडी नंबर वन बना। ऐसे में सीएम को आपत्ति नहीं होनी चाहिए कि पीएम ने सिर्फ मुझे ही शाबाशी दी।