फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   MP Pratibha singh and Minister Vikramaditya singh calls on Congress President Mallikarjun Kharge

Shimla News: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मिले सांसद प्रतिभा और मंत्री विक्रमादित्य

Fri, 21 Jul 2023 07:12 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 21 Jul 2023 07:12 PM IST
सार

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह और लोकनिर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने शुक्रवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकात की।

विज्ञापन
MP Pratibha singh and Minister Vikramaditya singh calls on Congress President Mallikarjun Kharge
मल्लिकार्जुन खरगे से मिले सांसद प्रतिभा और मंत्री विक्रमादित्य - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह और लोकनिर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने शुक्रवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकात की। प्रतिभा सिंह हिमाचल कांग्रेस परिवार की तरफ से मल्लिकार्जुन खरगे को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान सांसद ने प्रदेश में भारी बारिश और बाढ़ से हुए नुकसान की स्थिति से खरगे को अवगत कराया।

विज्ञापन


प्रदेश सरकार की ओर से चलाए जा रहे कार्यों की जानकारी भी दी। मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने लोकनिर्माण विभाग की ओर से किए जा रहे कार्यों से राष्ट्रीय अध्यक्ष को अवगत कराया। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने संगठन की गतिविधियों का ब्योरा भी खरगे के समक्ष रखा। उन्होंने पार्टी के प्रति समर्पित कार्यकर्ताओं और नेताओं को सरकार को जगह देने का मामला भी उठाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed