फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   MP Kangana Ranaut formally inaugurated her office in Mandi and verbal attack on Congress

Kangana Ranaut: सांसद कंगना रणौत ने मंडी में अपने कार्यालय का किया शुभारंभ, कांग्रेस पर बोला जुबानी हमला

Wed, 10 Jul 2024 03:41 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Published by: अंकेश डोगरा Updated Wed, 10 Jul 2024 03:41 PM IST
सार

मंडी से सांसद कंगना रणौत ने बुधवार को मंडी में अपने कार्यालय का विधिवत शुभारंभ किया। वहीं, कंगना की प्राथमिकताओं को लेकर पूछे एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि उन्होंने मंडी संसदीय क्षेत्र के विषयों को संसद में उठाना शुरू कर दिया है और बहुत से मंत्रालयों के पास अपने सवाल भी भेजे हैं। 

विज्ञापन
MP Kangana Ranaut formally inaugurated her office in Mandi and verbal attack on Congress
मंडी से सांसद व अभिनेत्री कंगना रणौत - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मंडी से सांसद व अभिनेत्री कंगना रणौत ने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार बनते रूके हुए प्रोजेक्ट पर कार्य शुरू होगा। मंडी शहर का स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट हिमाचल प्रदेश कांग्रेस सरकार ने रोक रखा है। हालांकि किस तरह प्रोजेक्ट रोका गया है यह वह साफ नहीं कर पाईं। उन्होंने भाजपा सरकार बनने पर यह बात साफ होने का तर्क दिया। उन्होंने बुधवार को मंडी में अपने कार्यालय का विधिवत शुभारंभ किया।

विज्ञापन


विज्ञापन


कंगना रणौत ने कहा कि एक काम पकड़ कर उसे पूरा करवाया जाएगा। इसके लिए जी जान उसके पीछे लगकर काम होगा। उन्होंने लोगों को भी सुझाव देने की बात कही। कंगना की प्राथमिकताओं को लेकर पूछे एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि उन्होंने मंडी संसदीय क्षेत्र के विषयों को संसद में उठाना शुरू कर दिया है और बहुत से मंत्रालयों के पास अपने सवाल भी भेजे हैं। केंद्र में उनकी पार्टी की सरकार है इसलिए वह इन विषयों पर मीडिया के साथ अपनी बातों को ज्यादा साझा नहीं करेंगी। मीडिया में बोलने का काम विपक्ष का होता है और उन्हें इसपर कोई आपत्ति भी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कंगना ने कहा कि मंडी संसदीय क्षेत्र में अब उनके तीन कार्यालय हो गए हैं। एक कार्यालय मनाली स्थित निवास पर है, जबकि दूसरा सरकाघाट वाले निवास पर है। तीसरा कार्यालय मंडी शहर में खुला है। लोग अपनी सुविधा के अनुसार उनसे इन कार्यालयों में आकर मिल सकते हैं। यदि वह कार्यालय में नहीं मिलती तो लोग यहां तैनात स्टाफ के पास भी अपनी बात लिखित में दे सकते हैं, उसका समाधान किया जाएगा। इस मौके पर कंगना ने लोगों से मुलाकात भी की और उनकी समस्याओं को भी सुना।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed