{"_id":"be9ac6cc3b2ba470b96e7134a06e7a40","slug":"mp-from-mandi-ram-swaroop-sharma-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"'देश से बाहर न जा पाएं ऐतिहासिक मूर्तियां'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'देश से बाहर न जा पाएं ऐतिहासिक मूर्तियां'
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला/ मंडी
Updated Fri, 12 Dec 2014 08:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश के रघुनाथ मंदिर कुल्लू से जो ऐतिहासिक मूर्तियां चोरी हुई हैं, वह देश से बाहर न जा पाएं। मूर्तियों को बचाने के लिए केंद्र सरकार भी हस्तक्षेप करे, जिससे एक विरासत को बचाया जा सके। शुक्रवार को लोकसभा में शून्यकाल के दौरान मंडी संसदीय क्षेत्र के सांसद रामस्वरूप शर्मा ने यह मामला उठाया।
विज्ञापन
सांसद रामस्वरूप शर्मा ने लोकसभा अध्यक्ष के माध्यम से भारत सरकार से मांग की है कि वह ऐसी व्यवस्था करें कि जो मूर्तियां चोरी हुई हैं, वह किसी भी हाल में देश से बाहर न जा पाएं।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में ऐतिहासिक रघुनाथ मंदिर से 363 साल पुरानी बहुमूल्य मूर्तियां चोरी हो गई हैं। इस घटना से प्रदेश के देव समाज और कुल्लू के लोगों की आस्था को गहरा आघात लगा है। यह मूर्तियां अयोध्या से लाई गई थीं।
विज्ञापन