फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   MP Anurag Thakur launched a verbal attack on Congress and Sukhu government, know what he said

Hamirpur: अनुराग ठाकुर बोले- हिमाचल में सरकार चलाना कांग्रेस के बस में नहीं

Sat, 02 Nov 2024 06:45 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: Krishan Singh Updated Sat, 02 Nov 2024 06:45 PM IST
सार

 अनुराग ठाकुर ने कहा कि नरेंद्र मोदी की सरकार में हिमाचल के लिए मेडिकल काॅलेज मंजूर हुए थे। बाद में हिमाचल में वीरभद्र सिंह की सरकारी बनी और मेडिकल काॅलेज बनाने की योजना को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया। 

विज्ञापन
MP Anurag Thakur launched a verbal attack on Congress and Sukhu government, know what he said
सांसद अनुराग ठाकुर - फोटो : संवाद

विस्तार

पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा है कि हिमाचल में सरकार चलाना अब कांग्रेस के बस के बाहर है। शनिवार को समीरपुर स्थित आवास पर पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि देश के विभिन्न राज्यों में झूठे वादों के दम पर सत्ता हासिल करने की कांग्रेस की कला की कलई खुल गई है। झूठ और फरेब ही कांग्रेस का असली चाल, चरित्र और चेहरा है। झूठ बोलकर सत्ता हासिल करने की कला अब कांग्रेस पर ही भारी पड़ रही है। हिमाचल, कर्नाटक, तेलंगाना जैसे राज्यों में झूठे वादे कर सत्ता हासिल करने की आदत से कांग्रेस की देशभर में फजीहत हो रही है। कांग्रेस की ओर से बगैर बजट के प्रावधान के बड़ी-बड़ी घोषणाओं की आदत की पोल तो अब इनके राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे ही खोल रहे हैं।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Shimla: सीएम सुक्खू ने सरकारी आवास में की गोवर्धन पूजा, आज से दो दिवसीय किन्नौर दाैरे पर रहेंगे
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हिमाचल की हालत यह है कि केंद्र की परियोजनाओं के पैसे न मिले तो विकास कार्य ठप हैं। केंद्र की मदद से तो प्रदेश का विकास हो रहा है लेकिन राज्य सरकार न तो कोई नया प्रोजेक्ट ला पा रही है और न ही पुराना कुछ रिपेयर करा पा रही है। प्रदेश में बाकी विधानसभा क्षेत्र तो दूर की बात है, मुख्यमंत्री सुक्खू के अपने गृह विधानसभा क्षेत्र में सड़कें खस्ताहाल हैं। छात्रों के उज्ज्वल भविष्य के लिए केंद्रीय विश्वविद्यालय पूरे प्रदेश के लिए बहुत बड़ा प्रोजेक्ट है, मगर कांग्रेस शुरू से ही इसे लेकर राजनीति करती आई है। यह प्रोजेक्ट जल्द से जल्द पूरा हो लेकिन किसी न किसी तरह कांग्रेस सरकार समय समय पर इसमें अड़ंगा लगाती रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed