{"_id":"5eca8c3138f97a46015728cf","slug":"movement-of-vehicles-allowed-from-one-district-to-another-without-curfew-pass-in-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना कर्फ्यू पास दूसरे जिलों में टैक्सियां और निजी वाहन चलाने का फैसला एक-दो दिन में : सीएम जयराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना कर्फ्यू पास दूसरे जिलों में टैक्सियां और निजी वाहन चलाने का फैसला एक-दो दिन में : सीएम जयराम
Sun, 24 May 2020 11:05 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 24 May 2020 11:05 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा है कि बिना कर्फ्यू पास एक जिले से दूसरे जिले में टैक्सियां और निजी वाहनों के आने-जाने पर फैसला एक-दो दिन में होगा। इस बारे में सोमवार या मंगलवार को रिव्यू होगा। सीएम ने कहा है कि इस बारे में सुझाव लेकर ही आगे बढ़ेंगे। दूसरी तरफ परिवहन मंत्री गोविंद ठाकुर ने कहा कि जिलों में व्यवस्था को बनाने को कह दिया है। कंटेनमेंट जोन में टैक्सियां नहीं चलेंगी।
विज्ञापन
उधर आपदा प्रबंधन अधिकारी भी मुख्यमंत्री के अगले आदेशों का इंतजार कर रहे हैं। इस बारे में कैबिनेट बैठक में पहले ही फैसला ले लिया गया है। यह फैसला आगामी आदेश जारी होने के बाद ही लागू होगा। सीएम ने कहा कि पब्लिक ट्रांसपोर्ट एक जून से चलेगा।
विज्ञापन
टैक्सियों और अन्य वाहनों को एक जिले से दूसरे जिले में अभी चलाना है या बाद में, इस पर सीएम बोले कि बेहतर तो यही होता कि टैक्सियों को भी उसी वक्त चलाते, लेकिन इसे लेकर पहले रिव्यू करेंगे। सीएम बोले कि बाहर से लोग खराब स्थिति में आ रहे हैं। हिमाचल के हैं तो उन्हें छोड़ना भी सही नहीं है। सीएम ने कहा कि अभी भी राज्य से बाहर 60 हजार से अधिक लोग हैं। सभी को क्वारंटीन किया जा रहा है। सबका टेस्ट हो रहा है।
विज्ञापन
31 मई से राज्य की सीमाएं नहीं होंगी सील
हिमाचल प्रदेश की सीमाओं को 31 मई 2020 से सील नहीं किया जाएगा। देश के अन्य हिस्सों से आने वाले लोगों को सीमाओं पर संस्थागत क्वारंटीन में रखा जाएगा। प्रदेश सरकार के एक आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि राज्य सरकार कोविड-19 महामारी के मद्देनजर लॉकडाउन के कारण देश के विभिन्न हिस्सों में फंसे लोगों की सुरक्षा को प्रतिबद्ध है।
प्रवक्ता ने कहा कि राज्य की सीमाओं की कोई सीलिंग नहीं होगी और लोगों की आवाजाही जारी रहेगी। हालांकि सभी व्यक्तियों और वाहनों के अंतरराज्यीय आवागमन के लिए मौजूदा व्यवस्था के अनुसार पास की आवश्यकता होगी।