{"_id":"5926e3b24f1c1b640353643f","slug":"mountain-bike-rally-in-lahaul-spiti-from-june-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोमांच के लिए रहें तैयार, पहाड़ों पर होने जा रही है बाइक रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोमांच के लिए रहें तैयार, पहाड़ों पर होने जा रही है बाइक रैली
ब्यूरो/अमर उजाला, केलांग (लाहौल-स्पीति)
Updated Fri, 26 May 2017 09:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल की लाहौल घाटी में साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने के मकसद से स्थानीय युवा माउंटेन बाइक रैली का आयोजन करने जा रहे हैं। रैली में कुछ विदेशी भी भाग ले रहे हैं। विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर तीन जून को रैली का आयोजन होगा।
विज्ञापन
स्थानीय होटल एसोसिएशन के सहयोग से यंग फार्मर क्लब अप्पर केलांग इस रैली का आयोजन कर रहा है। क्लब के अध्यक्ष केसंग थवॉस ने बताया कि यह रैली केलांग से प्यूकर तक करीब 44 किलोमीटर तक होगी।
विज्ञापन
रैली में विजेता को 25, उपविजेता को 15 हजार नकद इनाम दिया जाएगा। जबकि तीसरे स्थान पर आने वाले बाइकर को 10 हजार रूपये का इनाम दिया जाएगा। होटल एसोसिएशन के महासचिव टशी बरोंगपा ने बताया कि इस तरह के आयोजन से घाटी में साहसिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन
बीते साल इस रैली में 25 प्रतिभागियों ने भाग लिया था, जिनमें तीन विदेशी बाइकर भी शामिल रहे। केसंग ने बताया कि इस रैली के जरिये पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया जाएगा।
स्थानीय विधायक रवि ठाकुर ने युवाओं के इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि घाटी में साहसिक पर्यटन की अपार संभावनाएं मौजूद हैं। लिहाजा, इस तरह के आयोजन से निश्चित तौर पर लाहौल-स्पीति के पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।