{"_id":"5c716777bdec226bbc6577f8","slug":"mou-will-sign-for-investment-of-rs-15-thousand-crore-in-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में 15 हजार करोड़ रुपये के निवेश को कल साइन होगा एमओयू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल में 15 हजार करोड़ रुपये के निवेश को कल साइन होगा एमओयू
Sun, 24 Feb 2019 11:56 AM IST
ashok chauhan
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: ashok chauhan
Updated Sun, 24 Feb 2019 11:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश में 15 हजार करोड़ रुपये के निवेश के लिए 25 फरवरी को डेढ़ सौ से अधिक उद्योगपति राज्य सरकार के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर करेंगे। इन्वेस्टर मीट को आयोजित करने से पहले राज्य सरकार देश-दुनिया के नामी उद्योगपतियों से यह वचन लेने जा रही है कि वे हिमाचल में निवेश करें। 10 और 11 जून को हिमाचल के धर्मशाला में मेगा इन्वेस्टर मीट का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन
इसे लोकसभा चुनाव के कारण ही जून में रखा गया है, मगर इसके लिए सरकार ने पूरी तैयारी कर ली हैं। सोमवार को राज्य अतिथि गृह शिमला में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की उपस्थिति में करीब डेढ़ सौ उद्योगपति पहुंचेंगे। इसमें इतने ही एमओयू भी साइन किए जा रहे हैं। उद्योगों को आकर्षित करने के लिए यह बड़ा बीड़ा उठाया जा रहा है। अगर सरकार की योजना सफल रही तो बडे़ स्तर पर निवेशक हिमाचल में निवेश करेंगे।
विज्ञापन
इससे जहां हिमाचल की आमदनी बढ़ेगी तो इसके अलावा राज्य में बड़ी संख्या में युवाओं को रोजगार भी मिलेगा। इसी दिन मंत्रिमंडल की बैठक भी तीन बजे होगी। एमओयू पर हस्ताक्षर उससे पहले ही करवा लिए जाएंगे। मुख्य सचिव बीके अग्रवाल ने शनिवार को भी 25 फरवरी के इस आयोजन की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने इस बारे में अधिकारियों से अपडेट लिया। उन्होंने बताया कि इस बैठक का हिमाचल प्रदेश को बहुत लाभ होगा।
विज्ञापन